कोसी पार करना होगा आसान, खगड़िया-मधेपुरा को जोड़ने वाला पीपा पुल तैयार, नवंबर के पहले सप्ताह से फर्राटा भरेंगे वाहन
Khagaria Madhepura Bhagalpur Kosi Peepa Pul: खगड़िया और मधेपुरा को जोड़ने वाला कोसी नदी पर बना पीपा पुल बनकर तैयार ...और पढ़ें

खगड़िया और मधेपुरा को जोड़ने वाला कोसी नदी पर तैयार पीपा पुल।
HighLights
खगड़िया-मधेपुरा पीपा पुल कोसी नदी पर बनकर तैयार।
नवंबर के पहले सप्ताह से आवागमन होगा शुरू।
तीन जिलों के लाखों लोगों को मिलेगी बड़ी राहत।
जागरण संवाददाता, खगड़िया। Khagaria Madhepura Bhagalpur Kosi Peepa Pul: खगड़िया और मधेपुरा जिले को आपस में जोड़ने को लेकर गोगरी सर्किल नंबर-एक के बीरवास और मधेपुरा जिले के कपसिया घाट के बीच कोसी नदी पर पीपा पुल लगभग बनकर तैयार हो चुका है।
सब कुछ ठीक रहा, तो नवंबर के पहले सप्ताह से ही इस पर आवागमन आरंभ कर दिया जाएगा, जो निर्धारित समय से एक माह पूर्व ही चालू हो जाएगा। इससे तीनों जिलों के लोगों को आवागमन में भारी राहत मिलेगी।
मालूम हो कि कोसी का जलस्तर बढ़ने के बाद इस पीपा पुल पर 15 जून से आवागमन बंद कर पीपा खोल दिया गया था। जलस्तर में आई भारी कमी के बाद अब फिर से पीपा पुल का निर्माण कर दिया गया है।
वर्तमान में केवल किनारे पर जेटी लगाने का कार्य शेष है, जिसे पूरा करते ही इसे जनता के लिए खोल दिया जाएगा। विभागीय स्तर पर पीपा पुल बंद करने का समय 15 जून और आरंभ करने का समय 15 दिसंबर निर्धारित है, लेकिन इस बार नवंबर से ही पुल चालू हो जाएगा।
फिलहाल लोगों को नौका की सवारी करनी पड़ रही है। परियोजना अभियंता बबलू कुमार ने बताया कि पुल के सभी पीपा लगा दिए गए हैं और जेटी का काम भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा।
तीन जिलों के लाखों लोगों के लिए है बेहद महत्वपूर्ण
खगड़िया जिले के गोगरी सर्किल नंबर-एक के बीरवास से मधेपुरा जिले के कपसिया घाट पर बना यह पुल न केवल खगड़िया और मधेपुरा, बल्कि भागलपुर जिले के लोगों के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण है।
आबादी और क्षेत्र: गोगरी सर्किल नंबर-एक के पैकांत, कोयला, बसुआ, देवठा सहित आधे दर्जन पंचायतों की 80 हजार की आबादी, परबत्ता प्रखंड की चार पंचायतें और भागलपुर जिले के नारायणपुर प्रखंड के हजारों लोग इस पुल के जरिए सीधे मधेपुरा जिले से जुड़ते हैं।
यातायात सुगम: वहीं, मधेपुरा के कपसिया और आसपास के इलाके के लोग इस पुल के सहारे गोगरी, परबत्ता व नारायणपुर होते हुए सीधे एनएच-31 (NH-31) तक आसानी से पहुंच सकेंगे।
यह भी पढ़ें- छठ-दिवाली पर रेलवे की सौगात, खगड़िया और मानसी होकर चलेगी खातीपुरा-कामाख्या पूजा स्पेशल ट्रेन, भीड़ से मिलेगी राहत
