Move to Jagran APP

मामूली विवाद में लाठी-डंडे और फरसे से हमले कर चाचा-भतीजा को किया जख्मी

गोगरी थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर गांव में सोमवार को मामूली विवाद में रिश्ते में चाचा लगने वाले धर्मवीर कुमार यादव ने भतीजा आदित्य को फरसे से प्रहार कर घायल कर दिया। यह विवाद मामूली शर्ट को लेकर हुआ।

By JagranEdited By: Published: Mon, 16 May 2022 09:45 PM (IST)Updated: Mon, 16 May 2022 09:45 PM (IST)
मामूली विवाद में लाठी-डंडे और फरसे से हमले कर चाचा-भतीजा को किया जख्मी
मामूली विवाद में लाठी-डंडे और फरसे से हमले कर चाचा-भतीजा को किया जख्मी

जागरण टीम, गोगरी (खगड़िया)। गोगरी थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर गांव में सोमवार को मामूली विवाद में रिश्ते में चाचा लगने वाले धर्मवीर कुमार यादव ने भतीजा आदित्य को फरसे से प्रहार कर घायल कर दिया। यह विवाद मामूली शर्ट को लेकर हुआ। जख्मी आदित्य कुमार ने बताया कि बीते रविवार को पड़ोसी (रिश्ते में लगने वाले चाचा) धर्मवीर कुमार यादव से शर्ट को लेकर नोकझोंक हुई थी। उसने मामले से अपने पिता मनोज यादव को अवगत कराया। अगले दिन सोमवार को पिता मनोज यादव और चाचा नवल यादव के साथ समझाने-बुझाने वे लोग धर्मवीर यादव के घर पर गए थे। लेकिन धर्मवीर यादव समझने के बजाय गाली गलौज करने लगे। इस दौरान धर्मवीर यादव की पत्नी और बेटा दिलखुश यादव सहित पूरा परिवार झगड़ा करने पर उतारू हो गए। देखते ही देखते झगड़ा बढ़ गया। धर्मवीर यादव और उनके स्वजनों ने तीनों पर लाठी डंडा चलाना शुरु कर दिया। इस दौरान धर्मवीर यादव फरसा निकाल कर हमला कर दिया। इसमें आदित्य कुमार के हाथ पर फरसा जाकर लगा। जिसमें उसकी नब्ज कट गई है। वहीं लाठी डंडे से आदित्य कुमार के चाचा नवल यादव को भी गंभीर चोट आई है। दोनों को गोगरी रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां नवल यादव का इलाज चल रहा है। वहीं आदित्य कुमार को गंभीर चोट आने के कारण सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। लेकिन लगातार रक्त स्त्राव होने के कारण सदर अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद आदित्य कुमार को बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय रेफर कर दिया गया हैं। गोगरी थाना प्रभारी रंजीत कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार सर्च अभियान चला रही है। उन्होंने कहा कि इस मामले में धर्मवीर यादव के खिलाफ एफआइआर दर्ज करने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.