Move to Jagran APP

सेविका रहीं हड़ताल पर, बंद रहा आंगनबाड़ी केंद्र

आंगनबाड़ी सेविकाओं के हड़ताल पर रहने के कारण शुक्रवार को प्रखंड के लगभग आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहे। सेविका सहायिका संघ के प्रखंड अध्यक्ष कुमारी कमला मीरा कुमारी ने बताया कि आंगनबाड़ी संयुक्त संघर्ष समिति के तत्वाधान में 20 सूत्री मांगों को लेकर वे लोग विधानसभा का घेराव करने के लिए पटना पहुंचे हुए हैं।

By JagranEdited By: Published: Sat, 26 Mar 2022 12:32 AM (IST)Updated: Sat, 26 Mar 2022 12:32 AM (IST)
सेविका रहीं हड़ताल पर, बंद रहा आंगनबाड़ी केंद्र
सेविका रहीं हड़ताल पर, बंद रहा आंगनबाड़ी केंद्र

संवाद सूत्र, परबत्ता (खगड़िया): आंगनबाड़ी सेविकाओं के हड़ताल पर रहने के कारण शुक्रवार को प्रखंड के लगभग आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहे। सेविका सहायिका संघ के प्रखंड अध्यक्ष कुमारी कमला, मीरा कुमारी ने बताया कि आंगनबाड़ी संयुक्त संघर्ष समिति के तत्वाधान में 20 सूत्री मांगों को लेकर वे लोग विधानसभा का घेराव करने के लिए पटना पहुंचे हुए हैं। जिस कारण आंगनबाड़ी केंद्र बंद हैं। सेविकाओं ने कहा कि वे लोग कठिन से कठिन समय में काम करती हैं। कोविड के समय सेविका-सहायिकाअग्रिम मोर्चे पर रहीं। परंतु, अभी तक उन्हें सरकारी कर्मी का दर्जा नहीं दिया गया है। ड्रेस राशि का भुगतान तक नहीं किया जाता है। आंगनबाड़ी केंद्र भवन का किराया भी समय पर नहीं मिलता है। डीपीओ सुनीता कुमारी ने बताया कि आज आंगनबाड़ी सेविकाएं हड़ताल पर हैं। जिससे आंगनबाड़ी केंद्र बंद हैं। आशा को दिया गया प्रशिक्षण

loksabha election banner

संवाद सूत्र, परबत्ता (खगड़िया): परबत्ता सीएचसी में आशा को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षक सह केयर इंडिया के प्रखंड प्रबंधक गोपाल शर्मा, राजेश कुमार और धीरज कुमार ने बताया कि छह दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है। आशा को ग्रामीण क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवा से संबंधित जानकारी शिविर में दी जा रही है। जिला परिवार नियोजन समन्वयक राजेश कुमार पांडेय ने शिविर का जायजा लिया। उन्होंने आशा को परिवार नियोजन से संबंधित विस्तृत जानकारी दी। कहा कि परिवार नियोजन जनसंख्या नियंत्रण की दिशा में सबसे बड़ा उपाय है। इस मौके पर शशिकला कुमारी, रेणु कुमारी, बबीता कुमारी, सोनी सत्यवती, सुचिता, अनिता, चंदन, पिकी, नूतन कुमारी, उमा कुमारी, अनिता कुमारी, रीना कुमारी आदि मौजूद थे। स्वास्थ्य कर्मियों को किया गया सम्मानित

संवाद सूत्र, गोगरी (खगड़िया): कोरोना काल व पोलियो उन्मूलन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले एएनएम, आशा, एडब्लूडब्लू कोरियर को शुक्रवार को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अस्पताल प्रभारी डा. चंद्रप्रकाश ने कहा कि कोविड-19 और पोलियो उन्मूलन में कई स्वास्थ्य कर्मियों ने जान पर खेलकर भी बेहतरीन कार्य किया है। उन्होंने कहा कि इसके तहत 42 एएनएम, 15 आशा तथा दो कूरियर बाय को सम्मानित किया गया है। बेहतर कार्य के लिए उन्हें सर्टिफिकेट भी प्रदान किया गया है। ताकि आगे भी बेहतरीन कार्य कर सके। वैश्विक महामारी के दौरान अपने कर्तव्यों का इन लोगों ने बखूबी निर्वहन किया और दिन-रात मेहनत कर गोगरी प्रखंड को कोरोना मुक्त करने में अहम भूमिका निभाई। इस अवसर पर केयर इंडिया के नीलम शयानी, अस्पताल मैनेजर रिपुंजय कुमार, बीसीएम प्रभाकर कुमार आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.