Move to Jagran APP

खगड़िया के बापू मध्य विद्यालय में चोरी, ढाई दर्जन पंखे उड़ा ले गया चोर

बापू मध्य विद्यालय से चोरों ने करीब ढाई दर्जन पंखे गायब कर दिया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 03 Aug 2021 12:04 AM (IST)Updated: Tue, 03 Aug 2021 12:04 AM (IST)
खगड़िया के बापू मध्य विद्यालय में चोरी, ढाई दर्जन पंखे उड़ा ले गया चोर

खगड़िया। बापू मध्य विद्यालय से चोरों ने करीब ढाई दर्जन पंखे गायब कर दिया। सोमवार को जब प्रधानाध्यापक चंद्रमणि मिश्र विद्यालय पहुंचे, तब पता चला कि चोरों ने सभी वर्ग कक्ष, सभाकक्ष और प्रधानाध्यापक कार्यालय में लगे पंखे को गायब कर दिया है। उन्होंने बताया कि यह चोरी उनके खिलाफ साजिश हो सकती है। चोरों ने पुराने पंखों का क्वायल खोल लिया और आधे दर्जन से अधिक पंखे को साथ ले गए। तीन साल पहले भी चोरों ने इस विद्यालय को टारगेट किया था। जिसमें सीसीटीवी कैमरा, टीवी आदि को चुरा लिया। इस आलोक में प्रधानाध्यापक की अर्जी पर अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। नगर थानाध्यक्ष रामस्वार्थ पासवान ने बताया कि केस दर्ज किया गया है। आगे की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। शीघ्र मामले का पर्दाफाश होगा।

loksabha election banner

इंसेट

विद्यालय के कमरों के ताले भी नहीं खुले और ढाई दर्जन पंखे चुरा ले गया चोर

बापू विद्यालय जिला का नंबर वन विद्यालय माना जाता है। हैरत है कि विद्यालय के कमरों के ताले नहीं खुले और करीब ढाई दर्जन पंखे चोर उड़ा ले गए। आशंका प्रबल है कि चोरों ने कमरों में लटके तालों की अलग से चाभी बना ली होगी अथवा मास्टर चाभी का उपयोग किया होगा। शाम होते ही विद्यालय के आगे पथ पर हलचल रहती है। जबकि पीछे सुनसान है। विद्यालय के पीछे नगर सुरक्षा तटबंध है। चोरों को शाम होते ही इस सुनसान का लाभ मिला होगा। मुख्य गेट पर ताले लटके थे। चोरों ने आराम से सभी कमरों का पंखा खोला। पुराने पंखों का क्वायल निकालकर लेते गए। आधे दर्जन से अधिक नए पंखों को साथ लेते गए। जिस तरह विद्यालय के 12 कमरों में चोरों ने घटना को अंजाम दिया, उससे लगता है कि चोरों की संख्या एक नहीं कई रही होगी। आशंका है कि इसमें बिजली मिस्त्री का हाथ अवश्य रहा होगा। मालूम हो कि इस विद्यालय में कई दिग्गज पधार चुके हैं और यहां के पठन-पाठन और अनुशासन की प्रशंसा कर चुके हैं। डीएम भी कई बार विद्यालय आ चुके हैं। हाल ही में तीन लाख की लागत से विद्यालय परिसर में मिट्टी भराई व टाइल्स बिछाया गया था। सूत्रों के अनुसार संभव है कि विद्यालय के भी किसी विभीषण का नाम सामने आ सकता है। इधर, डीएम आलोक रंजन घोष ने भी घटना के संदर्भ में जानकारी ली। प्रधानाध्यापक चंद्रमणि मिश्र का कहना है कि यह बड़ी साजिश हो सकती है। इसकी गहन जांच की उन्होंने मांग की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.