विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सुसाइड नोट देख जिस लापता की खोज में परेशान थी पुलिस, वो समस्तीपर से हुआ बरामद

Published: Tue, 08 Sep 2026 03:03 PM (GMT+05:30)

पुलिस जिस लापता युवक प्रीतम कुमार को सुसाइड नोट के आधार पर कोसी नदी में ढूंढ रही थी, वह छह दिन बाद समस्तीपुर में सकुशल मिल गया।

सुसाइड नोट देख जिस लापता की खोज में परेशान थी पुलिस, वह समस्तीपर से हुआ बरामद (AI Generated Image)

सुसाइड नोट देख जिस लापता की खोज में परेशान थी पुलिस, वह समस्तीपर से हुआ बरामद (AI Generated Image)

HighLights

  1. लापता प्रीतम कुमार समस्तीपुर में सकुशल बरामद हुआ।

  2. पुलिस सुसाइड नोट के आधार पर कोसी में ढूंढ रही थी।

  3. पिता ने तीन लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया।

संवाद सूत्र, बेलदौर (खगड़िया)। लावारिस पड़ी बाइक की डिक्की से बरामद सुसाइड नोट देख जिस लापता की खोज में पुलिस खाक छान रही थी। वह समस्तीपर से सकुशल बरामद हुआ। बीते छह दिन से लापता की बरामदगी को लेकर पुलिस के साथ एसडीआरएफ की टीम कोसी में लगातर दो दिन सर्च अभियान चला ढूंढने में लगे रहे।

थक हार कर एसडीआरएफ ने सर्च अभियान बंद कर दिया पर पुलिस लापता की खोज में जुटी रही। बताते चलें कि राजधाम गांव के लापता युवक प्रीतम कुमार की तलाश को लेकर बेलदौर पुलिस बीते दो सितंबर से खाक छान रही थी।

जानकारी के अनुसार, लापता हुए प्रीतम की बाइक दो सितंबर को डुमरी पुल पर से लावारिस स्थिति में बरामद हुआ, जांच में बाइक की डिक्की से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ। जिसमें कर्जदारा से तंग आकर सुसाइड करने की बात लिखी थी।

पुलिस इसे सुसाइड मान कोसी में तीन दिनों तक एसडीआरएफ टीम के साथ पसीना बहाती रही पर कोई पता नहीं चला।

लापता के पिता राजधाम गांव के गोपाल सिंह ने राजधाम गांव के सुनील सिंह समेत तीन लोगों को नामजद आरोपित बनाते हुए रुपया को लेकर उसकाने के कारण आत्महत्या करने को विवश करने का एफआईआर दर्ज करवाया था।

वहीं, घटना के छठे दिन सोमवार को अचानक लापता युवक के स्वजनों ने बेलदौर पुलिस को सूचना दी कि लापता युवक प्रीतम कुमार समस्तीपुर में सकुशल मिला है। इसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है।

पुलिस अब उसे बेलदौर थाना लाने की प्रक्रिया में जूटी है, ताकि युवक का न्यायालय में बयान करवाया जा सके।

बेलदौर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि लापता युवक प्रीतम कुमार के समस्तीपुर में सकुशल बरामद होने की सूचना स्वजनों के द्वारा दी गई है। बरामद युवक को बेलदौर थाना लाया जा रहा है इसके बाद न्यायालय में बयान दर्ज करवाया जाएगा।

यह भी पढ़ें- खगड़िया: 'पापा विनीत बाबू का ख्याल रखिएगा; मैं मजबूर हूं', सुसाइड नोट छोड़ युवक लापता