विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म, आत्महत्या के नौ महीने बाद पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

Published: Wed, 25 Feb 2026 02:32 PM (GMT+05:30)

खगड़िया के बेलदौर में पिछले साल एक किशोरी की संदिग्ध मौत हुई थी। अब पता चला है कि उसे कोल्ड ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

HighLights

  1. किशोरी की संदिग्ध मौत, 9 महीने बाद सामूहिक दुष्कर्म का खुलासा।

  2. विधायक ने विधानसभा में उठाया मुद्दा, पुलिस ने दर्ज किया केस।

  3. पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज, सीआईडी टीम कर रही जांच।

संवाद सूत्र, बेलदौर (खगड़िया)। बेलदौर थाना क्षेत्र के एक गांव में बीते साल चार मई को एक किशोरी की संदेहास्पद मौत हो गई थी। इस संबंध में घटना के तीन दिन बाद तक स्वजन की ओर से कोई आवेदन नहीं मिलने पर स्थानीय चौकीदार के बयान पर यूडी केस दर्ज की गई थी। 

इधर आईआईपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सहरसा विधायक आईपी गुप्ता ने इस मामले को बीते दिनों विधानसभा में जोरदार तरीके से उठाया। उन्होंने पुलिस की भूमिका पर सवाल खड़े किए। जिसके बाद पुलिस हरकत में आई है। 

कोल्ड ड्रिंक में नशीली पदार्थ पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म

इसके बाद सोमवार को मृतक की मां के आवेदन पर थाना क्षेत्र के ही एक गांव के दो नामजद के विरुद्ध कोल्ड ड्रिंक में नशीली पदार्थ पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया गया है। तीन अज्ञात पर भी आरोप लगाए गए हैं। 

मृतका की मां के अनुसार तीन मई की शाम पुत्री के गायब होने पर खोजबीन की, तो पता चला आरोपितों और तीन अज्ञात उनकी पुत्री का अपहरण कर बाइक से बहियार ले गया है। जहां ठंडा में नशीली पदार्थ पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। 

किशोरी को घसीट कर बाइक पर चढ़ाने का प्रयास

बेहोशी की हालत में किशोरी को घसीट कर बाइक पर चढ़ाने का प्रयास कर रहा था। लेकिन खोजबीन के लिए लोगों की भीड़ को आता देख दो आरोपितों और तीन अज्ञात घटनास्थल पर एक बाइक को छोड़कर फरार हो गया। 

आवेदन के अनुसार आरोपित का बाइक एवं बेहोशी हालत में पुत्री को घर लाया। होश आने पर किशोरी ने आपबीती स्वजनों को सुनाई। घटना से आहत किशोरी ने चार मई की सुबह आत्महत्या कर ली।

थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि पहले चौकीदार के बयान पर इस मामले में यूडी केस दर्ज किया गया था। अब स्वजन के द्वारा आवेदन मिलने के बाद फिर से पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।

सीआईडी की तीन सदस्यीय टीम ने मामले की जांच की

इधर मंगलवार को सीआईडी कमजोर वर्ग पटना की तीन सदस्यीय टीम बेलदौर थाना पहुंची। टीम का नेतृत्व कर रही सीआईडी डीएसपी चिंकी कुमारी, इंस्पेक्टर सुजीत कुमार एवं सुनील कुमार ने बेलदौर थाना पहुंचने के बाद कांड के अनुसंधानकर्ता विकास कुमार से घटना के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। 

अनुसंधान समेत अन्य कार्रवाई के बारे में पूछा। करीब दो घंटे तक बेलदौर थाना में आवश्यक जानकारी लेने के बाद टीम घटनास्थल पर पहुंची। इस दौरान पीड़ित स्वजनों से बारी- बारी से मुलाकात कर घटना के संबंध में जानकारी ली। 

सीआईडी के डीएसपी चिंकी कुमारी ने बताया कि मामले की जांच की गई है। जांच रिपोर्ट वरीय पदाधिकारी को सौंपी जाएगी।