विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

खगड़‍िया के चिकित्सकों ने कहा- एसडीपीओ साक्षी ने गलत क‍िया है, माफी मांगें नहीं तो स्वास्थ्य सेवा ठप कर देंगे

Published: Fri, 20 Feb 2026 01:22 PM (GMT+05:30)

चिकित्सकों ने गोगरी एसडीपीओ साक्षी कुमारी द्वारा परबत्ता सीएचसी प्रभारी डॉ. कशिश के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ खगड़िया में ...और पढ़ें

खगड़‍िया के अनुमंडलीय अस्पताल में काली पट्टी लगाकर विरोध जताते चिकित्सक।

खगड़‍िया के अनुमंडलीय अस्पताल में काली पट्टी लगाकर विरोध जताते चिकित्सक।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सूत्र, बेलदौर (खगड़िया)। जिले के परबत्ता सीएचसी प्रभारी के साथ गोगरी एसडीपीओ साक्षी कुमारी द्वारा बदसलूकी किए जाने के विरोध में चिकित्सकों ने मोर्चा खोल दिया है। गुरुवार को जिले के सभी सीएचसी प्रभारी और चिकित्सक ने विरोध स्वरूप काली पट्टी बांधकर काम किया।

वहीं, बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ, खगड़िया के चिकित्सकों ने सदर अस्पताल में बैठक आयोजित की। बैठक की अध्यक्षता सदर अस्पताल के डीएस डा. धर्मेंद्र ने की, जबकि संघ के सचिव डा. नागेंद्र और जिले के सभी चिकित्सा प्रभारी मौजूद रहे। बैठक में चिकित्सकों ने कहा कि एसडीपीओ द्वारा परबत्ता सीएचसी प्रभारी डा. कशिश के साथ दुर्व्यवहार की घटना अत्यंत अनुचित है और इसे निंदा के साथ देखा जाना चाहिए।

बैठक में निर्णय लिया गया कि घटना की सूचना वरीय अधिकारियों को दी जाएगी और एसडीपीओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जाएगी। चिकित्सकों ने चेतावनी दी कि यदि ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो जिले भर में स्वास्थ्य सेवा बंद रखने की तैयारी है। एसडीपीओ को हम लोगों ने माफी मांगनी चाह‍िए।

Khagaria Doctors Protest SDPO Misbehavior Threaten Strike2

विवाद की वजह 18 फरवरी की रात की घटना है। डा. कशिश ने बताया कि उन्हें परबत्ता थाना आने के लिए बुलाया गया। वहां पहुंचने पर गोगरी एसडीपीओ साक्षी कुमारी ने उनके साथ बदसलूकी और दुर्व्यवहार किया। डा. कशिश ने घटना की सूचना तुरंत वरीय अधिकारियों और संघ को दी।

बैठक में चिकित्सकों ने यह भी बताया कि परबत्ता प्रखंड के नयागांव पंचखुट्टी में महाशिवरात्रि के प्रसाद खाने से कई लोग बीमार हो गए थे। मरीजों को समय रहते सीएचसी से स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराई गई थी और सभी का इलाज किया गया। इसके बावजूद एसडीपीओ ने डा. कशिश के साथ अनुचित व्यवहार किया।

बैठक में शामिल प्रमुख चिकित्सक : बेलदौर के डा. मुकेश कुमार, गोगरी के डा. चंद्र प्रकाश, परबत्ता के डा. कशिश, अलौली के डा. मनीष कुमार, मानसी के डा. राजीव खगड़िया और अन्य। मामले में एसडीपीओ का पक्ष जानने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। सीएस डा. रामेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है और जांच करवाई जाएगी।

दूसरी तरफ, गुरुवार को अनुमंडलीय अस्पताल के सभी चिकित्सकों ने बांह पर काली पट्टी बांधकर शांतिपूर्ण विरोध जताया। उन्होंने कहा, अधिकारी का व्यवहार चिकित्सकों के मान-सम्मान पर हमला है। डा. चंद्रप्रकाश, डा. शोभा रानी, डा. प्रहलाद, डा. कंचन, डा. प्रदीप उपस्थित थे।