विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

छठ महापर्व पर खगड़िया स्टेशन एक कदम आगे, यात्रियों की सुविधा के लिए खोला 'मे आई हेल्प यू' काउंटर

By Amit JhaEdited By: Aysha Sheikh
Published: Fri, 17 Nov 2023 11:31 AM (GMT+05:30)

Khagaria News छठ महापर्व की वजह से बिहार के लगभग सभी स्टेशनों पर भारी भीड़ देखने को मिल रही है। ...और पढ़ें

खगड़िया स्टेशन पर लोगों को जागरुक करते आरपीएफ अधिकारी
खगड़िया स्टेशन पर लोगों को जागरुक करते आरपीएफ अधिकारी

जागरण संवाददाता, खगड़िया। छठ महापर्व के अवसर पर खगड़िया स्टेशन पर दूर-दराज से आने वाले यात्रियों की सुरक्षा व सुविधा को लेकर सहायता काउंटर खोला गया है।

यहां आरपीएफ खगड़िया के निरीक्षक प्रभारी अरविंद कुमार राम के नेतृत्व में सभी अधिकारी एवं कर्मी द्वारा जरूरतमंद लोगों की हर संभव मदद की जा रही है। आरपीएफ की ओर से खगड़िया स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर खोले गए मे आई हेल्प यू काउंटर पर पहुंचने वाले यात्रियों का स्वागत भी किया जा रहा है।

यात्रियों को जागरुक भी किया जा रहा

काउंटर में वाणिज्य विभाग के कर्मचारी भी शामिल दिखे। प्लेटफार्म पर मौजूद यात्रियों के बीच जागरूकता अभियान चलाकर उन्हें लाउडस्पीकर के माध्यम से सुरक्षा को लेकर जागरुक किया जा रहा है।

आरपीएफ अधिकारी यात्रियों को अपने सामान की रक्षा करने, अनजान व्यक्ति से कोई खाद्य पदार्थ न खाने व पीने की सलाह दने के साथ अन्य जानकारी दी जा रही है।

आरपीएफ अधिकारी ने बताया छठ को लेकर बाहर प्रदेशों से काफी संख्या में लोग आ रहे हैं, जिससे स्टेशन पर भीड़-भाड़ बढ़ी है। यात्रियों की सुरक्षा व सुविधा को लेकर लगातार जागरुकता अभियान चलाने के साथ सहायता काउंटर से अन्य सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

ये भी पढे़ं -

समस्तीपुर, सारण, सिवान के डीईओ-डीपीओ को कारण बताओ नोटिस जारी, चार घंटे में मांगा गया जवाब

अरी मैया! भैंस से ऐसे टकराए कि ऊपर का कट गया टिकट, हेलमेट भी टूटा; बहन हो गई जख्मी