24 घंटे में हुई 61.65 मिलीमीटर बारिश
मौसम के बदले मिजाज के साथ जिले में जमकर बारिश हुई। मुसलाधार बारिश के कारण कई जगहों पर जल जमाव हो गया है। गोगरी प्रखंड के रामपुर गांव में मूसलाधार बारिश से सड़क ध्वस्त हो गई।
खगड़िया। मौसम के बदले मिजाज के साथ जिले में जमकर बारिश हुई। मुसलाधार बारिश के कारण कई जगहों पर जल जमाव हो गया है। गोगरी प्रखंड के रामपुर गांव में मूसलाधार बारिश से सड़क ध्वस्त हो गई।
बीते 24 घंटे में शुक्रवार सुबह आठ बजे से शनिवार सुबह आठ बजे तक जिले में औसत बारिश 61.65 मिलीमीटर रिकार्ड किया गया है। सर्वाधिक बारिश गोगरी प्रखंड में 82.2 मिलीमीटर हुई है। जबकि सबसे कम बारिश परबत्ता प्रखंड में 14.4 मिलीमीटर दर्ज की गई है। शनिवार को भी आसमान में बादल छाए रहे। हालांकि बीच में धूप भी निकली। तापमान में कल की तुलना में हल्की वृद्धि दिखी। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस था। शनिवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहा।
पूर्वानुमान के अनुसार रविवार से मौसम साफ होने की उम्मीद है। तापमान में वृद्धि होने की संभावना भी है।
कहां कितनी हुई बारिश
अलौली - 65.2 मिलीमीटर
खगड़िया - 74.6 मिलीमीटर
मानसी - 80.2 मिलीमीटर
चौथम - 69.0 मिलीमीटर
गोगरी - 82.2 मिलीमीटर
बेलदौर - 46.0 मिलीमीटर
परबत्ता - 14.4 मिलीमीटर