उप स्वास्थ्य केंद्र लगार अतिक्रमण का शिकार
खगड़िया। उप स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों का इलाज किया जाता है। परंतु, उप स्वास्थ्य केंद्र बड़ी लगार में मवेशी बांधे जा रहे हैं। इससे स्थिति का सहज अंदाज लगा सकते हैं। दबंग पशुपालक के आगे सभी लाचार हैं।
खगड़िया। उप स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों का इलाज किया जाता है। परंतु, उप स्वास्थ्य केंद्र बड़ी लगार में मवेशी बांधे जा रहे हैं। इससे स्थिति का सहज अंदाज लगा सकते हैं। दबंग पशुपालक के आगे सभी लाचार हैं। जबकि लगार उप स्वाथ्य केंद्र को विशेष सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सिविल सर्जन ने राज्य सरकार को पत्र लिखा है। लेकिन, स्थिति ठीक उलट है। उप स्वास्थ्य केंद्र बड़ी लगार मवेशियों का रैन बसेरा बना हुआ है। स्थिति यह है कि यहां पर कार्यरत एनएम झोला में दवाई लेकर आती हैं और शाम ढलते ही चली जाती हैं।
दो दशक पूर्व समाज के अंतिम लोगों तक स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने को लेकर लाखों रुपये से इस उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण किया गया। शुरुआत में लोगों को इसका लाभ भी मिला। लेकिन, कालांतर में स्थानीय कुछेक दबंग यहां मवेशी बांधने लगे। इसे पशुचारा, भूसाघर बनाकर रख दिया। इस संबंध में परबत्ता सीएचसी प्रभारी डॉ. एनपी मेहरा ने कहा कि उप स्वास्थ्य केंद्र बड़ी लगार को अतिक्रमण मुक्त करने का प्रयास कई दफा किया गया। परंतु, पशुपालक अपनी व्यवहार से बाज नहीं आ रहे हैं। फिर कार्रवाई की जाएगी।