Move to Jagran APP

बाढ़ पीड़ितों ने डीएम से लगाई गुहार, मांगा न्याय

खगड़िया। सदर प्रखंड के रहीमपुर दक्षिणी पंचायत स्थित वार्ड नंबर-पांच इंग्लिश टोला के दर्जनों बाढ़ पीड़ितों ने युवा शक्ति जिला अध्यक्ष चंदन कुमार सिंह के नेतृत्व में डीएम से मुलाकात की। पीड़ितों ने डीएम से न्याय की गुहार लगाई।

By JagranEdited By: Published: Tue, 15 Oct 2019 06:27 PM (IST)Updated: Tue, 15 Oct 2019 06:27 PM (IST)
बाढ़ पीड़ितों ने डीएम से लगाई गुहार, मांगा न्याय
बाढ़ पीड़ितों ने डीएम से लगाई गुहार, मांगा न्याय

खगड़िया। सदर प्रखंड के रहीमपुर दक्षिणी पंचायत स्थित वार्ड नंबर-पांच, इंग्लिश टोला के दर्जनों बाढ़ पीड़ितों ने युवा शक्ति जिला अध्यक्ष चंदन कुमार सिंह के नेतृत्व में डीएम से मुलाकात की। पीड़ितों ने डीएम से न्याय की गुहार लगाई।

loksabha election banner

बाढ़ पीड़ितों ने डीएम अनिरुद्ध कुमार से कहा कि वार्ड नंबर-पांच की सदस्य रानी देवी के पति वंशराज पासवान ने पांच और छह अक्टूबर को मात्र दो दिन सिर्फ रात में खाना खिलाया गया। इतना ही नहीं आज तक किसी भी तरह की कोई राहत उपलब्ध नहीं कराई गई है। एक अदद प्लास्टिक शीट तक नहीं मिली। वार्ड सदस्य के पति वंशराज पासवान कहते हैं कि एक हजार रुपये देने पर बाढ़ राहत सूची में नाम जोड़ेंगे। बाढ़ पीड़ितों ने बाढ़ राहत देने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग डीएम से की।

इधर, वार्ता बाद युवा शक्ति के जिलाध्यक्ष चंदन कुमार सिंह ने कहा कि अगर बाढ़ पीड़ितों को न्याय नहीं मिला, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। हालांकि डीएम ने आश्वासन दिया है कि बुधवार को सीओ के नेतृत्व में एक टीम इंग्लिश टोला पहुंचकर मामले की जांच करेगी। इस मौके पर किशोर दास, अशोक मंडल, लालधारी मंडल, मनोज साह, पप्पू मंडल, पृथ्वी तांती आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.