बाढ़ पीड़ितों के सवालों को लेकर धरना 15 को
खगड़िया। जिले में गंगा और बूढ़ी गंडक की बाढ़ से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। हजारों एकड़ में लगी फसलें डूब गई। पशुचारा की किल्लत है। परंतु, प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है।
खगड़िया। जिले में गंगा और बूढ़ी गंडक की बाढ़ से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। हजारों एकड़ में लगी फसलें डूब गई। पशुचारा की किल्लत है। परंतु, प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है। उक्त बातें सन्हौली पंचायत भवन में किसान विकास मंच की बैठक को संबोधित करते हुए किसान नेता धीरेन्द्र कुमार टुडु ने कही। वहीं बैठक को संबोधित करते हुए अशोक यादव ने कहा कि गंगा की बाढ़ के कारण सदर प्रखंड की तीन पंचायतों में स्थिति भयावह होती जा रही है। कहा, जिला प्रशासन अविलंब फसल क्षतिपूर्ति को लेकर सर्व कराएं। तथा पशुचारा का व्यवस्था करें। बैठक को किसान नेता नागेश्वर चौरसिया ने भी संबोधित किया। बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 15 सितम्बर को बाढ़ पीड़ितों के सवाल पर समाहरणालय के समक्ष धरना दिया जाएगा। मौके पर जितेन्द्र यादव, पांडव कुमार निराला, अशोक कुमार यादव, मुरारी यादव, विरेन्द्र यादव, निर्मल आजाद, मुकेश कुमार ¨सह, रामदेव साह, चंदन कुमार, रंजीत कुमार आदि मौजूद थे।