वार्ड पार्षद को नाव उपलब्ध कराने के सीओ ने दिए निर्देश
खगड़िया। सदर अंचल के बाढ़ प्रभावितों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। सीओ वीरबालक राय ने 'दैनिक जागरण' में प्रकाशित खबर पर संज्ञान लेते हुए वार्ड नंबर-26 के वार्ड पार्षद को वहां के बाढ़ प्रभावित पासवान टोला में नाव की व्यवस्था को लेकर निर्देश दिया है।
खगड़िया। सदर अंचल के बाढ़ प्रभावितों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। सीओ वीरबालक राय ने 'दैनिक जागरण' में प्रकाशित खबर पर संज्ञान लेते हुए वार्ड नंबर-26 के वार्ड पार्षद को वहां के बाढ़ प्रभावित पासवान टोला में नाव की व्यवस्था को लेकर निर्देश दिया है। कहा है कि नाव मालिक से संपर्क कर जरूरतमंदों के लिए नाव का परिचालन शुरू करवा दें। उन्हें नाव का परवाना एवं लॉगबुक उपलब्ध करा दिया जाएगा। सीओ ने बताया कि वार्ड पार्षद को कहा गया है कि वे जरूरतमंदों से संपर्क कर लिखित रूप से बताएं। जिससे उन्हें चापाकल एवं अन्य जरूरत की सामग्री उपलब्ध कराई जा सके। सीओ ने कहा कि बाढ़ प्रभावित रहीमपुर उत्तरी, दक्षिणी एवं मध्य पंचायत का निरीक्षण किया गया है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के एक भी व्यक्ति विस्थापित नहीं है। गांव पानी से घिरा हुआ है, परंतु आवागमन सुचारु है। कारू मंडल टोला, वरखंडी टोला, एकनियां में उपधारा के पानी से आवागमन बाधित हुआ है। वैसे जगहों को चिन्हित कर नाव की उपलब्धता सुनिश्चित कर दी गई है। === ===