Move to Jagran APP

जनसंवाद रैली से खगड़िया में जुड़ेंगे 50 हजार लोग : संजीव

बिहार में होने वाली भाजपा की जनसंवाद रैली अभूतपूर्व होगी। खगड़िया जिले से 50 हजार लोग जुड़ेंगे। उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री संजीव क्षत्रिय ने शनिवार को कहीं।

By JagranEdited By: Published: Sat, 06 Jun 2020 11:10 PM (IST)Updated: Sun, 07 Jun 2020 06:16 AM (IST)
जनसंवाद रैली से खगड़िया में जुड़ेंगे 50 हजार लोग : संजीव
जनसंवाद रैली से खगड़िया में जुड़ेंगे 50 हजार लोग : संजीव

खगड़िया। बिहार में होने वाली भाजपा की जनसंवाद रैली अभूतपूर्व होगी। खगड़िया जिले से 50 हजार लोग जुड़ेंगे। उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री संजीव क्षत्रिय ने शनिवार को कहीं।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह का बिहार जनसंवाद रैली अभूतपूर्व होगी। 7 जून को गृहमंत्री बिहार की जनता से संवाद करेंगे। इसके लिए खगड़िया जिले के चार विधानसभा के 17 मंडल और 138 शक्ति केंद्र एवं 1102 बूथों पर इस कार्यक्रम को सुनने की व्यवस्था की गई है। जिसमें करीब 50 हजार लोग जनसंवाद के माध्यम से गृह मंत्री को सुनेंगे। इसकी पूर्ण तैयारी की जा चुकी है। यह जनसंवाद आगामी विधानसभा चुनाव के तैयारी की प्रारंभिक कड़ी है। संजीव क्षत्रिय ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों को भी गिनाया। कहा, पूरे बिहार में इस जनसंवाद से 50 लाख लोग जुड़ेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.