130 वर्ष से सज रहा है अखाड़ा
खगड़िया। फरकिया अभी भी कुश्ती-पहलवानी को ¨जदा रखे हुए है। न केवल इस विधा को ¨जदा रखे हुए है बल्कि परवान चढ़ाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़े हुए है। खगड़िया गोशाला परिसर में 130 वर्षों से अखाड़ा सज रहा है। इसमें स्थानीय पहलवान जहां अपना जलवा दिखाते हैं वहीं बिहार से बाहर यूपी, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली के पहलवान भी जुटते हैं। ये पहलवाल कुश्ती के दांव-पेंच से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करते हैं। हजारों की संख्या में दर्शक भी जुटते हैं।

17 नवंबर को होगा पांच दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता का आगाज श्रीकेसरी नंदन व्यायामशाला दंगल संचालन समिति, सन्हौली, खगड़िया की ओर से आयोजित विराट दंगल का शुभारंभ 17 नवंबर को होगा। गोशाला परिसर में बने अखाड़े पर 17 से 21 नवंबर तक पहलवान अपने दांव-पेंच से दर्शकों को अचंभित करेंगे। विजेता पहलवानों को चांदी का मुकुट देकर सम्मानित किया जाएगा। इस वर्ष कई दिग्गज पहलवान पांच दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता में शिरकत कर रहे हैं। पुरुष और महिला दोनों वर्ग में मुकाबला होगा। पुरुष वर्ग में राम उदगार पहलवान, सिराज पहलवान, वकतव पहलवान, निरंजन पहलवान (सभी खगड़िया), डब्लू पहलवान (बेगूसराय), हारुण पहलवान(बांका) समेत अजय पहलवान (गोरखपुर) आदि शिरकत कर रहे हैं। जबकि महिला वर्ग में सपना (दिल्ली), पूजा (पंजाब), माधवी (हरियाणा), पूजा द्वितीय (गया) के अखाड़ा में उतरने की सूचना है। श्रीकेसरी नंदन व्यायामशाला दंगल संचालन समिति के उदघोषक कृष्णमोहन ¨सह 'मुन्ना' ने बताया कि इन पहलवानों के आने की स्वीकृति मिल चुकी है।
इस प्रतियोगिता की खासियत
छठ पर्व के बाद प्रतिवर्ष गोशाला समिति के प्रांगण में अखाड़ा लगता है। यह 130वां अखाड़ा होगा। बीते एक दशक से यहां महिला कुश्ती का भी आयोजन किया जा रहा है। इतना ही नहीं महिला और पुरुष पहलवान का भी मुकाबला होता है। जिसे देखने हजारों की भीड़ जुटती हैं। पहलवानों को स्थानीय लोग अपने घर पर ही ठहराते हैं तथा पाहुन(अतिथि) का आदर देते हैं। स्थानीय विधान पार्षद सोनेलाल मेहता के प्रयास से दंगल के मंच और अखाड़ा का जीर्णोद्धार कार्य जारी है। कोट
श्रीकेसरी नंदन व्यायामशाला की ओर से गोशाला मेला के अवसर पर प्रतिवर्ष खगड़िया में दंगल का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष 130वां दंगल होगा। दर्जनों पहलवानों ने आने की स्वीकृति प्रदान कर दी है। यह बिहार का प्रमुख दंगल है।
= कृष्णमोहन ¨सह 'मुन्ना,' उदघोषक, श्रीकेसरी नंदन व्यायामशाला दंगल संचालन समिति