औचक निरीक्षण से हड़कंप, जिलाधिकारी ने लिया आन द स्पाट फैसला
खगड़िया। जिलाधिकारी अनिरुद्ध कुमार के नेतृत्व में शुक्रवार को जिले के 11 पदाधिकारियों की टीम द्वारा अ
खगड़िया। जिलाधिकारी अनिरुद्ध कुमार के नेतृत्व में शुक्रवार को जिले के 11 पदाधिकारियों की टीम द्वारा अलौली प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी के औचक निरीक्षण से प्रखंड स्तरीय कर्मियों व पदाधिकारियों के बीच हड़कंप मच गया। मौके पर पदाधिकारियों की जांच के क्रम में पंचायत में किए जा रहे कार्यों में कई खामियां पाई गई। जांच के क्रम में सहसी पंचायत के प्रधानमंत्री आवास सहायक डब्लू कुमार का ऑन द स्पॉट बर्खास्तगी संबंधी प्रक्रिया आरंभ करने का निर्देश जिलाधिकारी ने दिया। वहीं मौके पर पांच जनवितरण प्रणाली दुकानदारों और 12 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों से स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश भी दिया गया। पदाधिकारियों द्वारा औचक निरीक्षण से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जांच में जहां-जहां अनियमितता पाई गई ऑन स्पॉट फैसले जिलाधिकारी द्वारा लिए गए। इसी तरह जिलाधिकारी ने प्रखंड के शहरबन्नी स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र व स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। कार्य में अनियमितता को देखते हुए उन्होंने एएनएम का वेतन स्थगित करते हुए स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया। वहीं उन्होंने 15 आंगनबाड़ी केंद्रों के सेविका एवं सहायिका का मानदेय बंद करते हुए स्पष्टीकरण पूछने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी अनिरुद्ध कुमार ने कहा कि सरकार द्वारा गरीबों के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं में अनियमितता करने वाले बख्से नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा कि वैसे पदाधिकारी और बिचौलिये आर्थिक एवं सामाजिक रूप से समाज के प्रगति एवं विकास में बाधा पहुंचा रहे हैं । वैसे लोगों पर प्रशासन की पैनी नजर है। पदाधिकारियों की 11 सदस्यीय टीम द्वारा ग्रामीण विकास, पंचायती राज, शिक्षा, समाज कल्याण, स्वास्थ्य, आपूर्ति विभाग आदि से संबंधित चल रही योजनाओं की जांच की गई। जिलाधिकारी के नेतृत्व में उप विकास आयुक्त राम निरंजन ¨सह, अनुमंडल पदाधिकारी मनेष कुमार मीणा, सदर डीसीएलआर राकेश रमण, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी प्रियंका कुमारी, वरीय उपसमाहर्ता शहनवाज अहमद नियाजी, जिला परिवहन पदाधिकारी पुरूषोत्तम कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता मनरेगा आदि जांच में शामिल थे।