गोविदपुर की मां काली पूरी करती हैं मनोकामना
खगड़िया। मदारपुर पंचायत स्थित गोविदपुर अवस्थित काली मंदिर की महिमा दूर-दूर तक है। यहां से आज तक एक भी भक्त खाली हाथ नहीं लौटे हैं। जिन्होंने श्रद्धापूर्वक यहां मन्नतें मांगी हैं उनकी मन्नत जरूर पूरी हुई। काली पूजा के अवसर पर दूर-दूर से श्रद्धालु और साधक यहां आते हैं।

काली पूजा समिति के अध्यक्ष राजीव कुमार रंजन उर्फ फूदो यादव का कहना है कि माता काली के आशीर्वाद से गांव में सुख-शांति की वर्षा हो रही है। मंदिर के पास लाखों के जेवरात हैं। जो श्रद्धालुओं ने दान में दिए हैं। पटना के इंजीनियर मु. अशरफ अभी नाइजीरिया में रहते हैं। वर्ष 2014 में गोगरी जमालपुर के एक मित्र के साथ गोविदपुर पहुंचे। काली मंदिर पहुंचकर मां काली से अपनी मन्नत मांगी। मन्नत पूरी होने पर उन्होंने यहां स्वर्ण दान किया। काली पूजा के अवसर पर दूर-दूर से आकर श्रद्धालु यहां मन्नतें मांगते हैं।
इस वर्ष पूजा-अर्चना के साथ-साथ मेला का भी आयोजन किया गया है। जिसे लेकर एक समिति गठित की गई है। समिति के सचिव रामशरण ठाकुर, कोषाध्यक्ष जागेश्वर यादव हैं। जबकि अमरेश यादव, राशो मंडल, शैलेंद्र यादव, किशोर यादव, चंदन ठाकुर, संजय ठाकुर, राजेश ठाकुर, गोपाल गुप्ता, लालो यादव सदस्य हैं। बताया गया कि 28 एवं 29 अक्टूबर की रात यहां भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया है। शांतिपूर्ण मेला को लेकर स्वयंसेवक नियुक्त किए गए हैं।