एक महीना में नक्सली समेत 337 गिरफ्तार
संवाद सहयोगी, खगड़िया: एक महीना में पुलिस की सक्रियता से 337 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया।
By JagranEdited By: Published: Sat, 07 Oct 2017 09:24 PM (IST)Updated: Sat, 07 Oct 2017 09:24 PM (IST)
संवाद सहयोगी, खगड़िया: एक महीना में पुलिस की सक्रियता से 337 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। जिसमें एक नक्सली समेत 16 बड़ी गिरफ्तारियां थी। एसपी मीनू कुमारी ने बताया कि सितंबर महीना में दो पिस्तौल, एक दर्जन कारतूस भी बरामद किए गए। जबकि 223 वारंटों का निष्पादन किया गया। वहीं 18 कुर्की जब्ती वारंट का भी तामिला किया गया। शराब के खिलाफ कार्रवाई में 443 लीटर देसी- विदेशी शराब बरामद किया गया। जबकि वाहन चे¨कग अभियान के दौरान 1419 वाहन संचालकों से 3,46,750 रुपये जुर्माना के तौर पर वसूल किए गए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें