Move to Jagran APP

इतमादी मुखिया हिटलर शर्मा पर जानलेवा हमला

खगड़िया। इतमादी पंचायत के मुखिया हिटलर शर्मा पर जानलेवा हमला करने की जानकारी मिली है। हालांकि, इस घटन

By JagranEdited By: Published: Sat, 09 Jun 2018 12:51 AM (IST)Updated: Sat, 09 Jun 2018 12:51 AM (IST)
इतमादी मुखिया हिटलर शर्मा पर जानलेवा हमला
इतमादी मुखिया हिटलर शर्मा पर जानलेवा हमला

खगड़िया। इतमादी पंचायत के मुखिया हिटलर शर्मा पर जानलेवा हमला करने की जानकारी मिली है। हालांकि, इस घटना में मुखिया बाल-बाल बच गए। घटना शनिवार की रात को घटित हुई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही बेलदौर पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन की।

loksabha election banner

जानकारी के मुताबिक मुखिया हिटलर शर्मा गरैया धार बहियार में मजदूरों के साथ थ्रेसर से मकई की तैयारी करने में लगे थे, इसी दौरान करीब आधे दर्जन अज्ञात सशस्त्र अपराधियों ने अंधाधूंध फाय¨रग करना शुरू कर दिया। मुखिया हिटलर शर्मा ने बताया कि अपराधियों ने जान मारने की नियत से पांच चक्र गोलियां चलाई। लेकिन, वे किसी तरह दो किलोमीटर भागकर गांव पहुंचे। इस दौरान अपराधियों ने पीछा भी किया। लेकिन, किसी तरह से अपनी जान बचाई। वहीं मुखिया पर हुई गोलीबारी बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल कायम है। थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.