Move to Jagran APP

मजाक में साले ने बहनोई को मारी गोली, जख्मी

खगड़िया। मजाक-मजाक में एक साला ने बहनोई को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना शुक्रवार की सुबह बेलदौर थाना क्षेत्र के सकरोहर पंचायत स्थित कुरहा बासा गांव में घटित हुई। सूचना मिलते ही बेलदौर पुलिस घटना स्थल पर पहुंच मामले की छानबीन की। पुलिस के पहुंचने से पूर्व ही आरोपित परिवार फरार हो गया था।

By JagranEdited By: Published: Fri, 16 Nov 2018 09:33 PM (IST)Updated: Fri, 16 Nov 2018 09:33 PM (IST)
मजाक में साले ने बहनोई को मारी गोली, जख्मी
मजाक में साले ने बहनोई को मारी गोली, जख्मी

खगड़िया। मजाक-मजाक में एक साला ने बहनोई को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना शुक्रवार की सुबह बेलदौर थाना क्षेत्र के सकरोहर पंचायत स्थित कुरहा बासा गांव में घटित हुई। सूचना मिलते ही बेलदौर पुलिस घटना स्थल पर पहुंच मामले की छानबीन की। पुलिस के पहुंचने से पूर्व ही आरोपित परिवार फरार हो गया था।

loksabha election banner

बताया जाता है कि कुरहा बासा गांव निवासी हरि बल्लव साह का पुत्र छोटू कुमार अपने बहनोई (भीमनगर, सुपौल) को अवैध देसी कट्टा दिखाते हुए मजाक कर रहा था। इस दौरान गोली चल गई, जो छोटू के बहनोई के

बांह में लगी। आनन-फानन में परिजन उन्हें गुपचुप तरीके से इलाज के लिए अन्यत्र लेकर चले गए। ग्रामीण इस घटना को लेकर कुछ बोलने को तैयार नहीं है। थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि मजाक में साला ने बहनोई को गोली मारकर जख्मी कर दिया।गोली बांह में लगने की सूचना है। पुलिस के पहुंचने से पूर्व ही घायल को लेकर पूरा परिवार फरार हो गया। मामले की छानबीन की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.