केडीएस कॉलेज गोगरी में ताला तोड़कर चोरी
खगड़िया। गोगरी अनुमंडल मुख्यालय स्थित केडीएस कॉलेज गोगरी में बुधवार की रात चोरों ने ताला तोड़कर समान उड़ा डाले। चोरों ने कॉलेज के सात कमरे का ताला तोड़कर हजारों की चोरी की। प्रयोगशाला की सामग्रियों की भी चोरी कर ली।
खगड़िया। गोगरी अनुमंडल मुख्यालय स्थित केडीएस कॉलेज गोगरी में बुधवार की रात चोरों ने ताला तोड़कर समान उड़ा डाले। चोरों ने कॉलेज के सात कमरे का ताला तोड़कर हजारों की चोरी की। प्रयोगशाला की सामग्रियों की भी चोरी कर ली। गुरुवार की सुबह कॉलेज के गार्ड ने कमरे का ताला टूटा देखा, तो इसकी सूचना पुलिस को दी। चोरी की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ कॉलेज में जमा हो गई। इसके पूर्व भी कॉलेज में दो बार चोरी की घटना घटित हुई है। सूचना पर थानाध्यक्ष दीपक कुमार यादव कॉलेज पहुंचकर छानबीन की। उन्होंने नाइट गार्ड से भी पूछताछ की। कॉलेज प्रशासन की ओर से थाने में चोरी का एक मामला दर्ज कराया गया है। प्राचार्य उमेश प्रसाद ¨सह अकेला ने कहा कि चोरी की जानकारी मिली है। मामला दर्ज कराया गया है।