मां-पिता ने पीट-पीटकर पुत्र को मार डाला
खगड़िया। एक लोमहर्षक घटना में मां-पिता ने अपने ही जवान पुत्र की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना महेशखूंट थाना क्षेत्र के महेशखूंट पंचायत अंतर्गत बिचली टोला में सोमवार की देर संध्या की है। इस घटना से सभी स्तब्ध हैं। मृतक का नाम अर¨वद कुमार(28) है। मृतक के पिता नरेश चौरसिया को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के बाद परिवार के अन्य सदस्य फरार हैं।

जानकारी के अनुसार सोमवार की देर संध्या अर¨वद को घर पर ही उसके पिता नरेश चौरसिया उर्फ बंगटू, मां और परिवार के अन्य सदस्यों ने लाठी-डंडे से पीट-पीटकर मार डाला। अर¨वद आसाम रोड बाजार महेशखूंट में एक कपड़े की दुकान पर काम करता था। उसकी शादी चार साल पहले हुई थी। परंतु, वह परिवार को घर पर नहीं रखता था। उसकी पत्नी मायके में रहती थी। इसको लेकर बराबर परिवार में कलह होता रहता था। इसी बात को लेकर सोमवार को भी विवाद हुआ तथा आक्रोशित परिजन ने उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी। सूचना मिलते ही महेशखूंट थानाध्यक्ष प्रतोष कुमार दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल खगड़िया भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला दर्ज किया जा रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।