महेशखूंट में अपराधियों ने युवक को मारी गोली
खगड़िया। महेशखूंट में शुक्रवार की देर शाम बाइक सवार अपराधियों ने युवक संजय चौरसिया
खगड़िया। महेशखूंट में शुक्रवार की देर शाम बाइक सवार अपराधियों ने युवक संजय चौरसिया को गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। घटना को उस समय अंजाम दिया गया जब संजय चौरसिया पटेल उच्च विद्यालय पथ स्थित अपने नव निर्मित मार्केट भवन पर थे। रघुनी चौरसिया के पुत्र संजय चौरसिया का मूल घर बिचली टोला, महेशखूंट है। घटना को अंजाम देने बाद बाइक सवार अपराधी आराम से भाग निकला।
इधर, संजय चौरसिया को उपचार हेतु सदर अस्पताल खगड़िया लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार बाद उसे रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल के डॉ. अशोक प्रसाद के अनुसार गोली संजय चौरसिया के कंधे व सीना के बगल में लगी है। महेशखूंट के प्रभारी थानाध्यक्ष शिव कुमार के अनुसार संजय चौरसिया को गोली मारने की जानकारी मिली है। जख्मी का बयान दर्ज करने का प्रयास किया जा रहा है। गोली किस गिरोह के सदस्यों ने मारी अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।
सूत्र के अनुसार जख्मी संजय चौरसिया कई मामलों में विवादों में रहे हैं। बीमा घोटाले में भी जेल जा चुके हैं। कुछ महीना पहले ही वे जेल से निकले थे। गोगरी एसडीपीओ पीके झा ने कहा कि संजय चौरसिया को गोली लगी है। मामले का पता लगाया जा रहा है। वे बीमा मामले में विवादों में रहे हैं।