शराबी पुत्र ने रिटायर्ड दारोगा पिता को पीटा
खगड़िया। एक रिटायर्ड दारोगा के साथ उनके शराबी पुत्र ने मारपीट की। सूचना पर पहुंची पर
By JagranEdited By: Published: Thu, 12 Sep 2019 05:32 PM (IST)Updated: Thu, 12 Sep 2019 05:32 PM (IST)
खगड़िया। एक रिटायर्ड दारोगा के साथ उनके शराबी पुत्र ने मारपीट की। सूचना पर पहुंची परबत्ता पुलिस ने शराबी पुत्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटना परबत्ता थाना क्षेत्र के तेमथा राका गांव की है।
जानकारी अनुसार तेमथा राका गांव निवासी रिटायर्ड दारोगा राजेश कुमार झा की उनके पुत्र राजरीत कुमार ने नशे में धुत होकर पिटाई कर दी। दारोगा ने इसकी सूचना परबत्ता पुलिस को दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दारोगा के पुत्र राजरीत कुमार को गिरफ्तार कर लिया। जब उसकी मेडिकल जांच कराई गई, तो शराब पीने की पुष्टि हुई। इसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थाना अध्यक्ष दीपक कुमार ने इसकी पुष्टि की है। जानकारी अनुसार राजरीत कुमार शराब के नशे में बराबर उत्पात मचाता था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें