Move to Jagran APP

हथियार से लैस कुख्यात शैलेंद्र यादव पुलिस के हत्थे चढ़ा

खगड़िया। पसराहा थाना के फरार अपराधी कुख्यात शैलेंद्र यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया

By JagranEdited By: Published: Sat, 07 Sep 2019 06:04 PM (IST)Updated: Sat, 07 Sep 2019 06:04 PM (IST)
हथियार से लैस कुख्यात शैलेंद्र यादव पुलिस के हत्थे चढ़ा
हथियार से लैस कुख्यात शैलेंद्र यादव पुलिस के हत्थे चढ़ा

खगड़िया। पसराहा थाना के फरार अपराधी कुख्यात शैलेंद्र यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कांड संख्या 117 /19 में फरार चल रहे नामजद आरोपित शैलेद्र यादव अपने साथी के साथ बसुआ स्थित दुर्गास्थान में हथियार से लैस होकर पूजा करने पहुंच रहे हैं।

loksabha election banner

घटना की सूचना मिलते ही पसराहा थानाध्यक्ष प्रियरंजन कुमार, एएसआइ अभय कुमार तिवारी, एएसआइ अमरेश मंडल सशस्त्र बल के साथ बसुआ दुर्गा मंदिर के पास छापामारी की। छापेमारी के दौरान कुख्यात अपराधी शैलेंद्र यादव को एक देसी लोडेड कट्टा, दो जिदा 315 बोर की गोली के साथ गिरफ्तार किया। अपराधी की निशानदेही पर घर में छुपाकर रखे 12 बोर की एक दो नाली बंदूक भी पुलिस ने बरामद किया। पसराहा थानाध्यक्ष प्रियरंजन कुमार ने बताया कि शैलेंद्र कुछ दिन पहले ही जेल से बाहर निकला था। बसुआ आते ही पुन: गांव में फायरिग कर लोगों में दहशत फैलाने लगा था। जिसके खिलाफ शुक्रवार को आ‌र्म्स एक्ट व रंगदारी के मामले में पसराहा थाना में कांड संख्या 118 /2019 दर्ज किया गया है। प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए जगह जगह छापेमारी की जा रही थी। गिरफ्तार शैलेंद्र यादव को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.