अपहृत किशोरी बरामद, तीन गिरफ्तार
खगड़िया। पुलिस ने अपहृत किशोरी संग अपहरण में शामिल मुख्य आरोपित समेत तीन नामजद आरोपित क
By JagranEdited By: Published: Fri, 06 Sep 2019 05:43 PM (IST)Updated: Fri, 06 Sep 2019 05:43 PM (IST)
खगड़िया। पुलिस ने अपहृत किशोरी संग अपहरण में शामिल मुख्य आरोपित समेत तीन नामजद आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। बरामद अपहृत लड़की को 164 का बयान दर्ज कराने के लिए न्यायालय भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक बेलदौर थाना क्षेत्र के एक गांव से एक किशोरी का अपहरण 24 अगस्त को किया गया था। इस संबंध में किशोरी की मां ने थाना में एफआइआर दर्ज कराया था।
बेलदौर थाना के एएसआइ चंदन झा ने अपहृत लड़की को पूर्णिया जिले के बरहरा कोठी थाना अंतर्गत राजघाट गांव में छापेमारी कर बरामद कर मामले के मुख्य आरोपित अरविद राम, सुनील राम एवं मंटू राम को गिरफ्तार कर लिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें