देसी कट्टा और कारतूस बरामद, आरोपित फरार
खगड़िया। परबत्ता थाना के सिराजपुर गांव स्थित चंदन कुमार के घर से परबत्ता पुलिस ने सोमवार क
खगड़िया। परबत्ता थाना के सिराजपुर गांव स्थित चंदन कुमार के घर से परबत्ता पुलिस ने सोमवार को लोडेड देसी कट्टा और एक कारतूस बरामद किया। पुलिस की भनक लगते ही आरोपित चंदन कुमार फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी जारी है। जानकारी अनुसार चंदन ने सोमवार को गांव के ही इंदुभूषण के ऊपर गोली चलाई। जिसमें इंदुभूषण बाल-बाल बच गए। इंदुभूषण ने इसकी जानकारी परबत्ता थाना को दी। जानकारी बाद जब परबत्ता पुलिस चंदन के घर पर पहुंची, तो वह भागने में सफल रहा। तलाशी के दौरान उसके घर से एक लोडेड पिस्तौल और एक जिदा कारतूस बरामद किया गया। इसकी जानकारी देते हुए परबत्ता थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि आरोपित चंदन की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी जारी है। जल्द ही वह पुलिस गिरफ्त में होगा। इधर, गोगरी एसडीपीओ पीके झा ने भी परबत्ता पहुंच मामले की जानकारी ली। पुलिस के अनुसार चंदन ने पहले भी इंदुभूषण के ऊपर जानलेवा हमला किया था। घटना बाद से इंदुभूषण दहशत में है।