शराबी पति से तंग आकर उसे जेल भिजवाने पत्नी पहुंची थाना
खगड़िया। शराबी पति के व्यवहार से तंग आकर पत्नी नगर थाना पहुंची। पत्नी ने पुलिस से अपनी पति
खगड़िया। शराबी पति के व्यवहार से तंग आकर पत्नी नगर थाना पहुंची। पत्नी ने पुलिस से अपनी पति की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने भी त्वरित कार्रवाई करते हुए बलुआही बस स्टैंड के समीप से विपिन सहनी को गिरफ्तार कर लिया। विपिन सहनी चाय दुकान चलाता है।
विपिन की पत्नी उर्मिला देवी के अनुसार वह दो बच्चों की मां है। चौका-बर्तन कर जीवन-यापन करती है। उसका पति विपिन चाय दुकान चलाता है। वह रोज अपनी कमाई के अलावा उससे भी पैसा छीन लेता है और शराब पीकर घर में तोड़फोड़ करता है। विरोध करने पर उसे भी मारता-पीटता है। शुक्रवार की रात भी उसने ऐसा ही किया। तब वह तंग आकर
थाना पहुंची और रिपोर्ट दर्ज करवाई। नगर थानाध्यक्ष रामदुलार प्रसाद के अनुसार विपिन सहनी पर प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।