तीन भाइयों ने मिलकर किया किशोरी का अपहरण
खगडि़या। महेशखूंट थाना क्षेत्र के एक गांव से विगत 26 दिसंबर को एक 17 वर्षीय किशोरी को लेक
By JagranEdited By: Published: Fri, 11 Jan 2019 07:24 PM (IST)Updated: Fri, 11 Jan 2019 07:24 PM (IST)
खगडि़या। महेशखूंट थाना क्षेत्र के एक गांव से विगत 26 दिसंबर को एक 17 वर्षीय किशोरी को लेकर तीन युवक फरार हो गया। घटना बाद परिजनों ने किशोरी की खोजबीन का काफी प्रयास किया। जब नहीं मिली, तो महेशखूंट थाना में पहुंचकर गुहार लगाई। महेशखूंट थानाध्यक्ष मुकेश कुमार वर्मा ने बताया कि मामला
प्रेम प्रसंग का प्रतीत होता है। इस मामले में हरदयाल नगर- बन्नी के रामचन्द्र ¨सह के तीन पुत्र रितेश कुमार, विक्की ¨सह व विकास ¨सह आरोपित बनाए गए हैं। अपहृत किशोरी की बरामदगी और आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापामारी जारी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें