विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 17, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अमेरिका में सम्मानित किए गए CM नीतीश के विधायक डा. संजीव कुमार, उद्योगपतियों को बिहार आने के लिए किया आमंत्रित

By Amit JhaEdited By: Shivam Bajpai
Published: Mon, 17 Oct 2022 10:38 PM (IST)

अमेरिका के न्यूजर्सी में BJANA द्वारा आयोजित कार्यक्रम में CM नीतीश के विधायक डॉ. संजीव कुमार को सम्मानित किया गया। ...और पढ़ें

अमेरिका के न्यूजर्सी में BJANA के आयोजित कार्यक्रम में किया गया सम्मानित।
अमेरिका के न्यूजर्सी में BJANA के आयोजित कार्यक्रम में किया गया सम्मानित।

जागरण संवाददाता, खगड़िया: परबत्ता विधायक डा. संजीव कुमार इन दिनों अमेरिका भ्रमण पर हैं। उन्होंने न्यूजर्सी में एक समिट के आयोजन में भाग लिया। जिसमें विधायक का बिहार के विकास को लेकर सजगता दिखी। बिहार में औद्योगिक निवेश बढ़ाने, उद्योग धंधा स्थापित करने को लेकर समिट कार्यक्रम में मौजूद लोगों से अपील की। उन्होंने बिहार में निवेश करने तथा राज्य के औद्योगिक विकास में सहयोग करने की अपील की। इस मौके पर उपस्थित उद्योगपतियों ने बिहार में उद्योग स्थापित करने का आश्वासन भी दिया।

इसे लेकर परबत्ता विधायक डा. संजीव कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि ये एक बेहतरीन अवसर है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का लगातार प्रयास रहा है कि प्रवासी भारतीय यहां निवेश करें। उद्योग धंधे स्थापित करें। उन्होंने कहा कि परबत्ता विधानसभा में उद्योग लगाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग 31 के पास 150 एकड़ भूमि है। जो बियाडा को हस्तांतरित कर दी गई है। यहां खाद्य प्रसंस्करण संयंत्रों और कपड़ा उद्योगों में निवेश करने के लिए उद्यमियों को आमंत्रित किया गया है।

उन्होंने कहा कि हमारा क्षेत्र मक्का और केले के उत्पादन में समृद्ध है। इसके लिए स्टार्च प्लांट आदि भी लगाए जा सकते हैं। बिहार में कुशल श्रमिक हैं। इस अवसर पर हालटेक इंटरनेशनल के अध्यक्ष केपी सिंह ने बिहार में उद्योग लगाने का आश्वासन दिया है। डा. संजीव कुमार ने कहा कि, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास कार्यों की चर्चा भारत से बाहर भी होती हैं। उन्होंने बताया कि के पी सिंह अध्यक्ष HOLTEC INTERNATIONAL ने बिहार में उद्योग लगाने की बात स्वीकार की।

'आज न्यूजर्सी मेरिका में BJANA द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आमंत्रित था। मैं सभी उद्योगपतियों को बिहार और परबत्ता में उद्योग लगाने के लिए आमंत्रित किया।  केपी सिंह अध्यक्ष HOLTEC INTERNATIONAL ने बिहार में उद्योग लगाने की बात स्वीकार की।' - डा. संजीव कुमार, परबत्ता विधायक-खगड़िया।

यह भी पढ़ें: चार साल बाद चिता से उठ खड़ा हुआ दुष्कर्मी मुर्दा, भागलपुर के डर्टी टीचर की करतूत से उठा पर्दा