लगन को लेकर सर्राफा बाजार में आई तेजी
खगड़िया। शादी-विवाह का मौसम शुरू हो गया है। इसको लेकर बाजार की रौनक बढ़ गई है। वर
खगड़िया। शादी-विवाह का मौसम शुरू हो गया है। इसको लेकर बाजार की रौनक बढ़ गई है। वर-वधु दोनों पक्ष के लोग अपने-अपने स्तर से आवश्यक सामग्रियों की खरीदारी करने में जुट चुके है। ऐसे मौके पर मुख्य खरीदारी गहनों की होती है। जिसकी पूर्व से ही तैयारी लोग करते हैं। जिसे लेकर आभूषण व्यवसायी भी उत्साहित हैं। जो चार माह की मंदी के बाद लगन के दिन आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। लगन को लेकर आभूषण व्यवसायी लेटेस्ट डिजाइन के गहनों से दुकान को सजा रहे हैं।
हालांकि इन दिनों बाजार में हॉलमार्क वाले आभूषण की मांग बढ़ी है। लोग हॉलमार्क वाले गहने पसंद कर रहे हैं। जिसे लेकर दुकानदार भी हॉलमार्क के कलेक्शन जमा कर रखे है। जिले के लगभग सभी दुकानों में हॉलमार्क वाले सोने के आभूषण उपलब्ध है।
स्वर्ण व्यवसायी राजेश कुमार उर्फ पप्पू गुप्ता के अनुसार बीते चार माह से आभूषण बाजार में ठहराव था। केवल धनतेरस पर ही सोने-चांदी की बिक्री सही ढंग से हुई। अब लगन आरंभ हो रहा है। जिसे लेकर ऑडर भी आने लगे हैं। लोकल बाजार की पूर्ण खरीदारी वर पक्ष की ओर से होती है। जबकि बधु पक्ष के लोग पुराने गहने देकर कुछ नए गहने ही खरीदते हैं। जबकि वर पक्ष पूरा सेट खरीदते हैं। जिसमें हार, चैन, नथिया, चूड़ी, टीका, झुमका या बाली व अंगुठी शामिल होते हैं। जो वजन के अनुसार अलग अलग रैंज में होते हैं।
लोकल बाजार में सोने-चांदी की दर
लोकल बाजार में सोना 38 हजार 600 प्रति दस ग्राम है, तो चांदी 45 हजार 800 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रहे हैं। हालांकि यह दर सर्राफा बाजार के दर के अनुसार घटता-बढ़ता रहता है। 916 हॉल मार्क में स्थानीय दुकानदार सोने के वजन व मूल्य के अलावा मजदूरी अलग से लेते हैं।
बाजार में हर रैंज में उपलब्ध हैं गहने
बाजार में हर रैंज में गहने उपलब्ध हैं। जिसे हर वर्ग के लोग अपनी सुविधा के अनुसार खरीद सकें। मतलब बाजार में गहने कम से कम वजन व अधिक वजन तक में उपलब्ध है। गले का हार 10-40 ग्राम तक में मौजूद है। जो 39 हजार से डेढ़ लाख तक में उपलब्ध है। इससे अधिक वजन के हार कुछ दुकानों में ही उपलब्ध रहते हैं। इसके लिए ऑर्डर करना पड़ता है। इस प्रकार नथिया 6- 40 हजार, चूड़ी 20-80 हजार, चेन 39 हजार से डेढ़ लाख व उससे भी अधिक कीमत पर उपलब्ध है। सोने की अंगूठी पांच से 40 हजार तक में उपलब्ध है।