20 प्रत्याशियों के भाग्य ईवीएम में हुए कैद
खगड़िया। 25 खगड़िया लोकसभा क्षेत्र में 23 अप्रैल को मतदान की प्रक्रिया संपन्न हुई। यहां से एनड
खगड़िया। 25 खगड़िया लोकसभा क्षेत्र में 23 अप्रैल को मतदान की प्रक्रिया संपन्न हुई। यहां से एनडीए के लोजपा से चौधरी महबूब अली कैसर और महागठबंधन से विकासशील इंसान पार्टी के मुकेश सहनी समेत 20 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। जिनके भाग्य ईवीएम में बंद हो चुके हैं। अब मतगणना के दिन पता चलेगा कि विजयी परचम कौन लहराते हैं तथा दिल्ली का सफर तय करते हैं।
यहां यह बताते चलें कि बीते लोकसभा चुनाव में लोजपा उम्मीदवार चौधरी महबूब अली कैसर ने राजद के कृष्णा कुमारी यादव को हराकर जीत दर्ज की थी। जदयू के दिनेशचंद्र यादव तीसरे स्थान पर रहे थे। वर्तमान में बिहार सरकार के मंत्री दिनेशचंद्र यादव मधेपुरा से जदयू की टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव में कुल 13 उम्मीदवार मैदान में थे। लोजपा के चौधरी महबूब अली कैसर को 3,13,806 मत मिला था। जबकि राजद के कृष्णा कुमारी यादव को 2,37, 803 मत प्राप्त हुआ था। वहीं जदयू के
दिनशचंद्र यादव को 2,20, 316 वोट से संतोष करना पड़ा था।
अब तक खगड़िया के सांसद
उम्मीदवार- पार्टी का नाम
1952- सुरेशचंद्र मिश्र- एसपी
1957- जियालाल मंडल- कांग्रेस
1962- जियालाल मंडल- कांग्रेस
1967- कामेश्वर सिंह- एसएसपी
1971- शिवशंकर यादव-एसएसपी
1977- ज्ञानेश्वर प्रसाद यादव- बीएलडी
1980- सतीश प्रसाद सिंह- बीएलडी
1984- चंद्रशेखर प्रसाद वर्मा- कांग्रेस
1989- रामशरण यादव- जनता दल
1991- रामशरण यादव- जनता दल
1996- अनिल कुमार यादव- जनता दल
1998-शकुनी चौधरी- जनता दल
1999- रेणु कुमारी- समता पार्टी
2004- रविन्द्र कुमार राणा- राजद
2009- दिनेशचंद्र यादव- जदयू
2014- चौधरी महबूब अली कैसर- लोजपा