आइजी ने की चुनाव कार्य की समीक्षा
संवाद सहयोगी खगड़िया भागलपुर प्रक्षेत्र के आइजी विनोद कुमार व मुंगेर डीआइजी मनु महाराज
By JagranEdited By: Published: Fri, 19 Apr 2019 07:57 PM (IST)Updated: Fri, 19 Apr 2019 07:57 PM (IST)
संवाद सहयोगी, खगड़िया : भागलपुर प्रक्षेत्र के आइजी विनोद कुमार व मुंगेर डीआइजी मनु महाराज ने पुलिस लाइन में शुक्रवार को चुनाव कार्य की समीक्षा की। इस दौरान एसपी मीनू कुमारी समेत अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे। इस दौरान एसपी ने आइजी को बताया कि उपलब्ध पारा मिलिट्री व पुलिस बलों को आवश्यकतानुसार बूथों पर प्रतिनियुक्त किया जा रहा है। आइजी ने समय पर फोर्स को प्रतिनियुक्ति स्थल पर भेजने से लेकर उनके रख-रखाव की जानकारी ली। उन्होंने आदेश दिया कि किसी स्तर पर लापरवाही न हो, इसका ख्याल रखना है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें