उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय सोनवर्षा घाट में नामांकन आरंभ
खगड़िया। मध्य विद्यालय सोनवर्षा घाट को उत्क्रमित कर उच्च विद्यालय का दर्जा दे दिया गया है। यहां बुधवा
खगड़िया। मध्य विद्यालय सोनवर्षा घाट को उत्क्रमित कर उच्च विद्यालय का दर्जा दे दिया गया है। यहां बुधवार से नौवीं कक्षा में नामांकन आरंभ है। इस मौके पर वरीय प्रखंड साधनसेवी माधव प्रसाद सिंह, संजीत कुमार सिंह, चंद्रशेखर प्रसाद सिंह, मुखिया कंचन देवी आदि मौजूद थे। वरीय साधनसेवी माधव प्रसाद सिंह ने कहा कि इस विद्यालय को उत्क्रमित कर उच्च विद्यालय बनाना अति आवश्यक था। इस क्षेत्र में एक भी उच्च विद्यालय नहीं था। इस क्षेत्र के छात्रों को उच्च विद्यालय बलतारा या फिर 10 किलोमीटर दूर ब्रम्हा उच्च विद्यालय पिपरा, शिवाधीन महावीर इंटर विद्यालय चौथम में नामांकन कराने की विवशता थी। लेकिन यहां उच्च विद्यालय होने से अब छात्र-छात्राओं को बाहर नहीं जाना पड़ेगा। विभाग की ओर से संसाधन व पर्याप्त शिक्षक की भी नियुक्ति की जाएगी। नामांकन प्रक्रिया आरंभ होने से स्थानीय अभिभावकों में खुशी देखी गई। विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र काफी उत्साहित थे।