अलौली में मध्याह्न भोजन को लेकर विद्यार्थियों की उपस्थिति अधिक दिखाई जाती है
खगड़िया। सुदूर अलौली प्रखंड में शिक्षा व्यवस्था चरमरा गई है। यहां राम भरोसे विद्यालय का संचाल
खगड़िया। सुदूर अलौली प्रखंड में शिक्षा व्यवस्था चरमरा गई है। यहां राम भरोसे विद्यालय का संचालन हो रहा है। मध्य विद्यालय रौन-दो में शिक्षकों के आने-जाने का कोई समय निर्धारित नहीं है। यहां बीते मंगलवार को 11 बजे तक शिक्षक आते रहे। प्रधानाध्यापक दिलीप कुमार ने बताया कि शिक्षक शंकर प्रसाद प्रतिनियोजन में हैं। जबकि स्नेहलता भारती निलंबित है। जो शिक्षक हैं उनके सहारे ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जा रही है। जबकि मध्य विद्यालय लदौरा का हाल बेहाल है। यहां शिक्षिका रोजी कुमारी 11 बजकर 25 मिनट पर पहुंची। शिक्षिका मोबाइल पर बात करने में व्यस्त थी और विद्यार्थी वर्ग कक्ष में शोर मचा रहे थे। ग्रामीणों ने बताया कि यहां पोषाक एवं छात्रवृत्ति राशि नहीं मिली है। मेनू के अनुसार मध्याह्न भोजन नहीं दिया जाता है। लचर व्यवस्था के कारण विद्यार्थियों की उपस्थिति कमती जा रही है। मंगलवार को सौ विद्यार्थी आए थे जबकि उपस्थिति पंजी पर 240 अंकित था। प्रधानाध्यापक उमेश कुमार ने बताया कि जो शिक्षक लेट आते हैं वह समय उपस्थिति पंजी पर दर्ज होता है। उन्होंने बताया कि छात्र देर तक विद्यालय आते हैं। प्राथमिक विद्यालय बगुलिया में तीन शिक्षक बिना सूचना के गायब थे। यहां महीनों से मध्याह्न भोजन बंद है। प्रधानाध्यापक गोरी शंकर सिंह ने बताया कि खाता संचालन नहीं होने के कारण मध्याह्न भोजन बंद है। कहा, शिक्षक लालू प्रसाद एवं रेखा कुमारी बिना सूचना के गायब हैं। जबकि
मध्य विद्यालय अलौली में हाफ टाइम के बाद बच्चे नदारद थे। शिक्षक कार्यालय में बैठकर गप्प लड़ा रहे थे। प्रधानाध्यापक आशुतोष कुमार ने मोबाइल पर बताया कि वे विद्यालय कार्य से बैंक आए हुए हैं।
क्या कहते हैं पदाधिकारी
प्रखंड एमडीएम प्रभारी कुणाल कुमार ने बताया कि अगर अधिक छात्र उपस्थिति बनाई जा रही है, तो जांचकर कार्रवाई की जाएगी। वहीं बीईओ रामकुमार सिंह ने बताया कि बीआरपी को भेजकर विद्यालय की जांच की जाएगी।