वार्षिकोत्सव पर गीत, संगीत और नृत्य की त्रिवेणी बही
खगड़िया। मथुरापुर स्थित पीएल शिक्षा निकेतन के वार्षिकोत्सव पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। इ
खगड़िया। मथुरापुर स्थित पीएल शिक्षा निकेतन के वार्षिकोत्सव पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्रा, शिक्षक और अभिभावक मौजूद थे। बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र, छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन
अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी मो. शफीक ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने विद्यालय की स्मारिका का भी विमोचन किया। इस अवसर पर लोक शिकायत निवारण अधिकारी ने कहा कि शिक्षित समाज में ही विकास के फूल खिल सकते हैं।
शिक्षा से ही देश और
समाज का विकास हो सकता है। उन्होंने तकनीकी शिक्षा पर भी जोर दिया। इस मौके पर प्रबंध निदेशक डॉ. पुष्पलता झा ने कहा कि सभी के सहयोग से आज यहां के बच्चे अच्छा कर रहे हैं। संस्थापक ई दिवाकर झा ने कहा विद्यालय का उद्देश्य क्षेत्र में बेहतर शैक्षणिक माहौल तैयार करना है। सीइओ अखिल आनंद ने भी अपने विचारों को सामने रखा। उन्होंने डिजिटल शिक्षा पर विशेष जोर दिया। कहा, कमजोर छात्रों के लिए अतिरिक्त वर्ग संचालन की व्यवस्था की जा रही है। प्राचार्य एमके झा ने विद्यालय व्यवस्था से उपस्थित लोगों को अवगत कराया। इस मौके पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने गीत, संगीत और नृत्य की त्रिवेणी से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। इस अवसर पर करुणेश मिश्र, संजय कुमार, नारायण झा आदि उपस्थित थे।