राजद की बैठक में कर्पूरी जयंती मनाने का लिया गया निर्णय
खगड़िया। राजद कार्यालय में सोमवार को सदर प्रखंड अध्यक्ष विवेकानंद यादव की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजि
खगड़िया। राजद कार्यालय में सोमवार को सदर प्रखंड अध्यक्ष विवेकानंद यादव की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि पार्टी की ओर से 24 जनवरी को सामाजिक न्याय के महानायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती पटना के मिलर स्कुल में मनाया जा रहा है। बैठक में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं की भागेदारी सुनिश्चित होगी। बैठक में सर्वसम्मति से खगड़िया प्रखंड महादलित प्रकोष्ठ अध्यक्ष के पद पर भदास निवासी अमरजीत पासवान को मनोनीत किया गया व सदर प्रखंड उपाध्यक्ष प्रकाश साह को प्रखण्ड उपाध्यक्ष पद पर मनोनित किया गया।। इस मौके पर हर्ष व्यक्त करने वाले किसान नेता गजेन्द्र ¨सह यादव, मृत्युंजय शर्मा सचिव प्रदेश, पंचायती राज प्रदेश महासचिव राम सज्जन पासवान,अभिराम यादव, प्रखंड अध्यक्ष बेलदौर, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष चंदन कुमार साहू, जिला महासचिव दिलीप कुमार, गोगरी प्रखंड अध्यक्ष कैलाशचन्द्र यादव, प्रखंड महासचिव विकाश कुमार साह, प्रखंड सचिव सह मीडिया प्रभारी संजय ¨सह, अर्जुन राम, मजदूर प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष विवेका यादव, चंद्रशेखर आजाद आदि ने बधाई दिया।