आंगनबाड़ी केंद्रों पर मनाया गया अन्नप्रासण दिवस
खगड़िया। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों के आंगनबाड़ी केंद्रों पर बीते शनिवार को अन्नप्राश्
खगड़िया। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों के आंगनबाड़ी केंद्रों पर बीते शनिवार को अन्नप्राशन दिवस मनाया गया। इस दौरान विभिन्न केंद्रों पर छह से नौ माह के बच्चों को आंगनबाड़ी सेविकाओं द्वारा मुंहजुट्ठी का रस्म अदा किया गया। परबत्ता के पिपरालतीफ, देवरी, बंदेहरा, महद्दीपुर, तेमथा करारी, सियादतपुर अगुवानी, परबत्ता, खजरैठा आदि जगहों पर अन्नप्राशन दिवस आंगनबाड़ी केंद्रों पर मनाया गया।
महिला पर्यवेक्षिका प्रीति कुमारी, पूनम आदि ने बताया कि निरीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी सेविकाएं बच्चों का मुंहजुट्ठी कराते पाई गई। महिला पर्यवेक्षिका नूतन कुमारी ने कहा कि वे परबत्ता पंचायत के विभिन्न केंद्रों पर जाकर अन्नप्राशन दिवस के मद्देनजर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर अन्नप्राशन दिवस मनाते हुए देखा गया। महिला पर्यवेक्षिका मणिप्रभा अणु, आशा कुमारी, तारा कुमारी, शीला कुमारी, अंजु कुमारी सिन्हा, निशा कुमारी आदि ने कहा कि वे अपने- अपने सेक्टर में अन्नप्राशन दिवस पर केंद्रों पर जाकर निरीक्षण किया। हर जगह अन्नप्राशन दिवस के अवसर पर आंगनबाड़ी सेविकाओं ने बच्चों की मुंहजुट्ठी कराई। एलएस ने सेविकाओं से सरकारी योजना को धरातल पर उतारने की बात कही।
कहते हैं अधिकारी
सीडीपीओ नीना ¨सह ने कहा कि उन्हें महिला पर्यवेक्षिकाओं ने क्षेत्र के हर केंद्र पर अन्नप्राशन दिवस मनाने की सूचना दी है।