लोकसभा चुनाव से पहले खगड़िया में लग रहा है किसानों का महाकुंभ
खगड़िया। जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर खगड़िया में राष्ट्रीय किसान अधिवेशन का आयोजन
खगड़िया। जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर खगड़िया में राष्ट्रीय किसान अधिवेशन का आयोजन किया गया है। इसमें देशभर से किसान नेता, पर्यावरणविद् आदि जुटेंगे। जलपुरुष राजेंद्र ¨सह, नर्मदा बचाओ आंदोलन की नेत्री मेधा पाटेकर, किसान नेता राकेश टिकैत आदि भाग लेंगे। बिहार के सभी जिले से किसान प्रतिनिधि शिरकत करेंगे। यह आयोजन किसान विकास मंच खगड़िया के बैनर तले किया जा रहा है। 23-24 जनवरी को बिहार के सभी 38 जिले के किसान प्रतिनिधि अधिवेशन में शामिल होंगे। जबकि देश के 12 राज्यों के भी किसान नेता भाग लेंगे।
शनिवार को राष्ट्रीय किसान समन्वय समिति के बिहार प्रभारी सह किसान विकास मंच के संस्थापक अध्यक्ष धीरेंद्र ¨सह टुडू ने बताया कि यह अधिवेशन किसानों की दशा-दिशा तय करने वाला होगा। इसको लेकर सघन प्रचार अभियान चलाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि अधिवेशन के माध्यम से खगड़िया में
मक्का एवं केला पर आधारित उद्योग लगाने की मांग की जाएगी। खगड़िया सहकारिता बैंक घोटाला पर भी चर्चा होगी। इस मौके पर सूर्य नारायण वर्मा, देवानंद ¨सह कुशवाहा, जितेंद्र यादव, रवि चौरसिया, राजेश निराला, योगेंद्र ¨सह, सिकंदर यादव, परमानंद ¨सह, मनोज यादव, महेंद्र प्रसाद, नरेश कुमार वर्मा, विक्रम कुमार पटेल, चंदन कुमार चौरसिया आदि मौजूद थे।
अधिवेशन का मुख्य ¨बदु
= किसान आयोग का गठन किया जाए।
= मूल्य आयोग बने।
= न्यूनतम समर्थन मूल्य को लेकर सशक्त कानून बनाया जाए।
= किसान पेंशन योजना लागू किया जाए।
= राज्यसभा और विधान परिषद में किसान का प्रतिनिधि हो।