Move to Jagran APP

नहीं रहे कांग्रेस नेता अरुण ठाकुर, शोक की लहर

खगड़िया। प्रसिद्ध समाजसेवी, कांग्रेस नेता सह नगर परिषद तदर्थ समिति के पूर्व अध्यक्ष अरुण ठाकुर क

By JagranEdited By: Published: Fri, 11 Jan 2019 05:44 PM (IST)Updated: Fri, 11 Jan 2019 05:44 PM (IST)
नहीं रहे कांग्रेस नेता अरुण ठाकुर, शोक की लहर
नहीं रहे कांग्रेस नेता अरुण ठाकुर, शोक की लहर

खगड़िया। प्रसिद्ध समाजसेवी, कांग्रेस नेता सह नगर परिषद तदर्थ समिति के पूर्व अध्यक्ष अरुण ठाकुर का निधन गुरुवार की रात अचानक हृदयगति रुक जाने से हो गया। उनके निधन से जिले भर में शोक की लहर दौड़ गई। शुक्रवार की सुबह उनका पार्थिव शरीर नगर परिषद परिसर लाया गया। जहां नगर सभापति सीता कुमारी, पूर्व नगर सभापति सह जन अधिकार पार्टी किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मनोहर यादव, युवा शक्ति के प्रदेश अध्यक्ष नागेन्द्र ¨सह त्यागी, नगर उपसभापति सुनील कुमार पटेल, नगर पार्षद विजय यादव, रणवीर कुमार, चंद्रशेखर कुमार, लीना श्रीवास्तव, लूसी खातून, नवीन तुलस्यान, जितेंद गुप्ता, नगर प्रबन्धक राजीव रंजन झा, सहायक अमरनाथ झा, मनोज कुमार, विक्की कुमार, विकास कुमार, संजीव कुमार, गगन सिन्हा, जन अधिकार पार्टी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मो. नसीम, तदर्थ समिति के सदस्य बबलू कुमार, नितिन कुमार सहित सभी पार्षद एवं नगर परिषद कर्मी आदि ने पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित किया। साथ ही उनके आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। पूर्व नगर सभापति मनोहर कुमार यादव ने कहा कि अरुण ठाकुर अच्छे कार्य में हमेशा बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते थे। और समाज के लिए समर्पित थे। उन्होंने कहा कि वे गरीब लोगों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहते थे। नगर सभापति सीता कुमारी ने कहा कि अरुण ठाकुर के नि:स्वार्थ सेवा को खगड़ियावासी हमेशा याद रखेंगे। नगर पार्षद रणवीर कुमार ने कहा कि उनके नहीं रहने से खगड़िया शहर को अपूर्ण क्षति हुई है। जिसकी निकट भविष्य में भरपाई संभव नहीं है।

loksabha election banner

बताते चलें कि अरुण ठाकुर पुराने कांग्रेसी थे। वर्तमान में कांग्रेस पार्टी के नगर अध्यक्ष थे। अरुण ठाकुर के निधन पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुमार भानू प्रताप उर्फ गुड्डू पासवान ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वे कर्मठ कांग्रेसी थे। वे 1990 ई. से कांग्रेस के सक्रिय नेता थे। अरुण ठाकुर के निधन पर कांग्रेस के

जिला प्रवक्ता अरुण कुमार, ई. राजीव रंजन, व्यायामाचार्य महेंद्र त्यागी, पूर्व नगर पार्षद उदय राय, सजलेंदु देव आदि ने शोक प्रकट किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.