'हम' का एलान, जब तक नहीं मानी जाएगी मांगें, जारी रहेगा अनशन
खगड़िया। 12 सूत्री मांगों को लेकर समाहरणालय के समक्ष 'हम' (¨हदुस्तानी आवाम मोर्चा) के जिला
खगड़िया। 12 सूत्री मांगों को लेकर समाहरणालय के समक्ष 'हम' (¨हदुस्तानी आवाम मोर्चा) के जिलाध्यक्ष संजय यादव के नेतृत्व में चौथे दिन सोमवार को भी आमरण अनशन जारी रहा। इस अवसर पर अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मो. तनवीर, दलित प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सरोज कुमार, जिला उपाध्यक्ष विनोद राम, प्रधान महासचिव पंकज यादव, प्रधान महासचिव युगेश राम आदि मौजूद थे। पार्टी जिलाध्यक्ष संजय यादव ने कहा कि सरकार बासगीत पर्चा को लेकर संवेदनशील नहीं है। वर्षों से पदाधिकारी की ओर से पर्चा को लेकर झूठे आश्वासन दिए जा रहे हैं। सरकार की ओर से सि¨लग एक्ट वाली जमीन की जमाबंदी रद नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि गरीब, भूमिहीनों, महादलितों जो पूर्व से जहां बसे हुए हैं उन्हें पर्चा नहीं दिए जा रहे हैं। और जिन्हें पर्चा दिए भी गए तो उन्हें जमीन पर दखल नहीं दिलाया जा सका है। इसके अलावा जिले भर के सभी पेंशनधारियों का बकाया राशि खाते में अविलंब भेजने की मांग की। शौचालय निर्माण के बावजूद हजारों लाभार्थियों के खाते में प्रोत्साहन राशि अब तक नहीं भेजी गई है। सभी लाभार्थियों के खाते में राशि भेजे जाने की मांग की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जब तक सरकार की ओर से सभी मांगें पूरी नहीं की जाएगी तब तक आमरण अनशन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि कुल 12 मांगें हैं। सभी ¨बदुओं पर सरकार को विचार करना होगा। इस मौके पर हम के प्रखंड अध्यक्ष बच्चन सदा, आनंदी सदा, मुकेश कुमार राम, नंद कुमार दास, नंदलाल सदा, कालीचरण सदा, भरोसी सदा, सागर सदा, चिन्ता देवी, उर्मिला देवी, दायरानी देवी, सिन्टू देवी समेत कई लोग मौजूद थे।