Move to Jagran APP

केरोसिन की आपूर्ति बंद करने का फैसला है गलत

खगड़िया। शहरी क्षेत्र में केरोसिन की आपूर्ति बंद किए जाने से लोग परेशान व नाराज दिख रहे हैं। लोगों क

By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Dec 2017 12:36 AM (IST)Updated: Sun, 17 Dec 2017 12:36 AM (IST)
केरोसिन की आपूर्ति बंद करने का फैसला है गलत

खगड़िया। शहरी क्षेत्र में केरोसिन की आपूर्ति बंद किए जाने से लोग परेशान व नाराज दिख रहे हैं। लोगों का कहना है कि बिजली नहीं रहने पर हम केरोसिन से भी रोशनी करके खाना खा लेते थे। अब तो हम घर में भी राशन की तलाश नहीं कर पाएंगे। बच्चों की पढ़ाई-लिखाई का मामला अलग से है। जविप्र से केरोसिन की आपूर्ति बंद होने से कई सवाल उठ रहे हैं।

loksabha election banner

शहरी क्षेत्र में केरोसिन की आपूर्ति बंद करना गलत है। बिजली नहीं रहने पर केरोसिन के सहारे ही लोग घर का कामकाज निपटाते हैं।

= नवीन पंडित

नपं क्षेत्र में सभी लोग बिजली कनेक्शन नहीं ले पाए हैं। जबकि, नियमित बिजली भी नहीं रहती है। समृद्ध लोग तो इन्वर्टर भी रखते हैं, लेकिन गरीब क्या करे? ऐसे में केरोसिन की आपूर्ति बंद करना गलत निर्णय है। आखिर लोग अंधेरे में कैसे रहेंगे।

= विपिन कुमार शर्मा

शहरी क्षेत्र में केरोसिन की आपूर्ति बंद करना तथा ग्रामीण क्षेत्र में ढाई के बदले दो लीटर का सरकारी फैसला गलत है। इससे गरीब परिवारों की परेशानी बढ़ेगी। फैसले के विरुद्ध आंदोलन चलाना होगा।

= विनोद कुमार मालाकार, कांग्रेस नेता

केरोसिन की आपूर्ति बंद किए जाने से शहरी क्षेत्र के लोगों को परेशानी होगी। इसे लेकर पहल की आवश्यकता है।

= अमोद कुमार उर्फ राजू

फैसले को लेकर अधिकारियों को पुनर्विचार करना चाहिए। केरोसिन की आपूर्ति बंद करने के पूर्व हर घर में रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित कर लेना चाहिए।

= अशोक पंत, सामाजिक कार्यकर्ता

गोगरी जमालपुर में काफी संख्या में गरीब परिवार है। जिनके घरों में केरोसिन से ही रोशनी होती है। ऐसे में इसकी आपूर्ति पूर्ण रूप से बंद किए जाने से लोगों को परेशानी होगी। उन्हें बाजार से अधिक मूल्य पर केरोसिन खरीदना पड़ेगा।

= बरकत अली

वार्ड नंबर 19 जमालपुर बाजार क्षेत्र है। इस वार्ड में अधिकांश गरीब व पिछड़ी जाति के लोग रहते हैं। शत-प्रतिशत घरों में बिजली नहीं रहने से ऐसे लोग लालटेन व ढिबरी जलाते हैं। केरोसिन की आपूर्ति बंद होने के बाद लोग क्या करेंगे।

= सविता देवी, वार्ड पार्षद

शहरी क्षेत्र में केरोसिन की आपूर्ति बंद करने से लोगों को काफी परेशानी होगी। जब तक नपं के प्रत्येक घर में बिजली कनेक्शन व 24 घंटे बिजली की व्यवस्था नहीं हो जाती, तब तक केरोसिन की आपूर्ति आवश्यक है। इसको लेकर नपं की बैठक कर प्रस्ताव भेजा जाएगा।

= शशिकला देवी, नपं अध्यक्ष


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.