Move to Jagran APP

परबत्ता के कन्हैयाचक में चित्रगुप्त मेला शुरू

खगड़िया। प्रखंड के गोविन्दपुर पंचायत स्थित कन्हैयाचक गांव में भी भगवान चित्रगुप्त के प्राण प्रतिष्ठा बाद मंदिर का पट खोल दिया गया। इस मौके पर पंडित अनिल मिश्र तथा रवि कुमार राकेश के मंत्रोच्चारण से चित्रगुप्त भगवान की पूजा अर्चना की गई।

By JagranEdited By: Published: Fri, 09 Nov 2018 09:12 PM (IST)Updated: Fri, 09 Nov 2018 09:12 PM (IST)
परबत्ता के कन्हैयाचक में चित्रगुप्त मेला शुरू
परबत्ता के कन्हैयाचक में चित्रगुप्त मेला शुरू

खगड़िया। प्रखंड के गोविन्दपुर पंचायत स्थित कन्हैयाचक गांव में भी भगवान चित्रगुप्त के प्राण प्रतिष्ठा बाद मंदिर का पट खोल दिया गया। इस मौके पर पंडित अनिल मिश्र तथा रवि कुमार राकेश के मंत्रोच्चारण से चित्रगुप्त भगवान की पूजा अर्चना की गई। जिसके बाद भगवान चित्रगुप्त के दर्शन को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इसी के साथ कन्हैयाचक में चित्रगुप्त मेला शुरू हो गया। मेला आयोजकों ने बताया कि यहां के 22 पंचायतों में कन्हैयाचक में ही भगवान चित्रगुप्त की पूजा की जाती है। यहां आजादी के पूर्व 1934 से ही चित्रगुप्त पूजन की जाती है। दिन में कलम-दावात की पूजा के बाद संध्या में मेला शुरू हुआ। यद्यपि यह कायस्थ परिवार के लोगों द्वारा किया जाने वाला पूजनोत्सव है। लेकिन चित्रगुप्त पूजा में ग्रामीणों का सहयोग रहता है। कायस्थों का मानना है कि कलम और दावात ही उनकी पूंजी है। जो भगवान चित्रगुप्त के हाथों में शोभायमान है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.