लोक आस्था का महापर्व छठ हर्षोल्लास के साथ संपन्न
खगड़िया। चार दिनों तक चलने वाला लोक आस्था का महापर्व छठ बुधवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही शांतिपूर्ण व हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो गया। विभिन्न जगहों पर बनाए गए घाटों पर श्रद्धालुओं ने उदीयमान सूर्य की पूजा की। शहर के राजेंद्र सरोवर, अघोड़ी घाट, सीढ़ी घाट समेत गंडक के किनारे बनाए गए घाटों पर श्रद्धालुओं ने छठ मैया की पूजा-अराधना की।
खगड़िया। चार दिनों तक चलने वाला लोक आस्था का महापर्व छठ बुधवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही शांतिपूर्ण व हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो गया। विभिन्न जगहों पर बनाए गए घाटों पर श्रद्धालुओं ने उदीयमान सूर्य की पूजा की। शहर के राजेंद्र सरोवर, अघोड़ी घाट, सीढ़ी घाट समेत गंडक के किनारे बनाए गए घाटों पर श्रद्धालुओं ने छठ मैया की पूजा-अराधना की।
मंगलवार की शाम छठ व्रतियों ने अस्ताचल व बुधवार की सुबह उदीयमान सूर्य की पूजा की। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया। घाटों पर सभी दुरियां मिट गई। सभी लोग एक दूसरे का सहयोग करते दिखाई दिए। इसी तरह कई लोगों ने अपने-अपने घरों में भी तालाब की शक्ल बनाकर उसमें पानी भरकर भगवान भास्कर की पूजा की। एनएच 31 के किनारे बूढ़ी गंडक नदी घाटों पर भी भगवान भास्कर की पूजा की। इस अवसर पर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ उमड़ पड़ी। घाटों पर छठ की गीतों से माहौल भक्तिमय बना हुआ था।
पूर्व नगर सभापति मनोहर कुमार यादव, युवा शक्ति के जिलाध्यक्ष चंदन ¨सह, वार्ड पार्षद रणवीर कुमार, दीपक चंद्रवंशी, चंद्रशेखर कुमार, शिवराज यादव आदि ने सीढ़ी घाट, अड्डा घाट, अघोड़ी स्थान, पुल के समीप बुढ़ी गंडक घाट, दान नगर घाट पर पहुंचकर लोगों को छठ पर्व की शुभकामनाएं दी। शहर के राजेंद्र सरोवर तालाब के किनारे उत्सवी नजारा दिख रहा था। वहां श्रद्धालुओं की काफी भीड़ उमड़ पड़ी थी। लोगों ने सरोवर की साफ-सफाई कर अपने-अपने घाटों पर भव्य डेकोरेशन किया। जिससे रात के अंधेरे में संपूर्ण सरोवर रोशनी से जगमग हो उठा। शहर के विभिन्न घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नगर परिषद की ओर से सीसीटीवी कैमरा लगाए गए थे। जिसकी मॉनिटरिंग संबंधित पदाधिकारी कर रहे थे।
इसी तरह मानसी प्रखंड के मटिहानी घाट, एकनियां घाट, मानसी घाट पर छठ पर्व को लेकर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ उमड़ पड़ी। मटिहानी घाट पर भगवान सूर्य समेत कई भगवान की प्रतिमा स्थापित की गई है। घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विभिन्न घाटों पर एसडीआरफ की टीम के साथ पदाधिकारी भी बोट पर गश्ती कर रहे थे।
चौथम प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न घाटों पर लोक आस्था का महापर्व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। छठ व्रतियों ने मंगलवार को अस्ताचल व बुधवार को उदीयमान सूर्य की पूजा-आराधना की। प्रखंड अंतर्गत बहने वाली बागमती नदी के किनारे मालपा, लगमा, भरपुरा, लालपुर, चौथम, नवादा, कैथी, सोनवर्षा घाट आदि जगहों पर छठ पर्व को लेकर छठ व्रतियों पे भगवान भास्कर की पूजा की। इस अवसर पर एसडीआरएफ की टीम नदी में गश्त लगाती रही। साथ ही माइक से उदघोषणा भी की जा रही थी। इस बार छठ घाट पर पुलिस बलों के साथ महिला पुलिस बल भी तैनात दिखी। सीओ दयाशंकर तिवारी, थानाध्यक्ष गुंजन कुमार, एसआई मुकेश कुमार झा समेत कई प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट संबंधित क्षेत्रों में गश्ती करते दिखे। इसी तरह प्रखंड के पिपरा, तेलौंछ, नीरपुर आदि जगहों पर भी लोगों ने शांतिपूर्ण व उल्लासपूर्वक लोक आस्था का महापर्व छठ को मनाया। जिलावासियों ने शांतिपूर्ण तरीके से छठ पर्व को संपन्न कराने के लिए पदाधिकारियों को साधूवाद दिया है।