छठ को लेकर मटिहानी घाट सज-धज कर तैयार
खगड़िया। लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा को लेकर प्रखंड का ऐतिहासिक मटिहानी घाट को रोशनी से नहलाया गया। श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर भव्य पंडाल भी लगाया गया तथा केले के थम्ब व आम के पत्तों से सजाया भी गया।
खगड़िया। लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा को लेकर प्रखंड का ऐतिहासिक मटिहानी घाट को रोशनी से नहलाया गया। श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर भव्य पंडाल भी लगाया गया तथा केले के थम्ब व आम के पत्तों से सजाया भी गया।
मालूम हो कि इस घाट पर मानसी व आसपास के हजारों श्रद्धालु छठ पूजन करने के लिए पहुंचते है। घाट की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूजा समिति व प्रशासन के द्वारा चाकचौबंद व्यवस्था की गई है। घाट के दोनों ओर रौशनी की उत्तम व्यवस्था की गई है। अर्घ्य देने के लिए मटिहानी घाट को रोशनी से सराबोर कर दिया गया है।
मटिहानी घाट पर छठव्रतियों के लिए निश्शुल्क चाय, पानी, दही, शरबत, लस्सी, दातुन और चिकित्सा आदि की व्यवस्था की गई है। घाट पर आने वाले दोपहिया से लेकर चार पहिया वाहन के लिए स्टैंड बनाने गए हैं। जिससे श्रद्धालुयों को किसी प्रकार की कठिनाई का सामना करना नहीं पड़े। मेला समिति के दीपक कुमार विद्यार्थी ने बताया कि पंडाल में कई भव्य प्रतिमा स्थापित की गई है। भगवान भास्कर की प्रतिमा अलौकिक छठा बिखेर रही है। पंडाल में श्रद्धालुयों के लिए बेहतर सुविधाएं दी गई है। मौके पर उपेन्द्र ¨सह, गोरख पोद्दार, शेखर पोद्दार, जयजयराम, संतोष मिस्त्री, बबलू साह, सुर्दशन तिवारी, संजय साह, मनोज साह, भानु कुमार, गोपाल बिहारी आदि उपस्थित थे।
== ==