छठ घाटों पर होगी रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था
खगड़िया। लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर नगर परिषद की ओर से सभी व्यवस्था कर ली गई है। छठ घाटों पर श्रद्धालुओं को कोई परेशानी नहीं हो इसको लेकर नप प्रशासन काफी सजग है।
खगड़िया। लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर नगर परिषद की ओर से सभी व्यवस्था कर ली गई है। छठ घाटों पर श्रद्धालुओं को कोई परेशानी नहीं हो इसको लेकर नप प्रशासन काफी सजग है।
पूर्व नगर सभापति मनोहर कुमार यादव, उप नगर सभापति सुनील कुमार पटेल , सशक्त स्थायी समिति के सदस्य चंद्रशेखर कुमार, नगर पार्षद रणवीर कुमार, जितेंद्र गुप्ता, पूर्व पार्षद रविशचंद्र उर्फ बंटा, कनीय अभियंता रौशन कुमार ने नगर परिषद अंतर्गत बलुआही घाट , अघोरी स्थान घाट , अड्डा घाट(छठ मंदिर घाट), धोबी घाट(गायत्री मंदिर घाट), सीढ़ी घाट, दान नगर घाट एवं राजेंद्र सरोवर घाट का निरीक्षण किया। पूर्व नगर सभापति व उप सभापति सुनील कुमार पटेल ने बताया कि लगभग सभी छठ घाटों का सफाई नगर परिषद की ओर से किया गया है। इसी तरह छठ घाट तक जाने वाले रास्ते को भी ठीक कर दिया गया है। जिससे कि श्रद्धालुओं को परेशानी नहीं हो। पानी के अंदर बेरिके¨टग कर दिया गया है। साथ ही घाटों पर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था की गई है।