Move to Jagran APP

वाहन जांच के साथ चलाया गया मास्क चेकिग अभियान

गोगरी पुलिस द्वारा क्षेत्र में विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर एसपी अमितेश कुमार के निर्देश पर सघन वाहन चेकिग अभियान चलाया गया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 06 Dec 2021 11:22 PM (IST)Updated: Mon, 06 Dec 2021 11:22 PM (IST)
वाहन जांच के साथ चलाया गया मास्क चेकिग अभियान
वाहन जांच के साथ चलाया गया मास्क चेकिग अभियान

संवाद सूत्र, गोगरी (खगड़िया): गोगरी पुलिस द्वारा क्षेत्र में विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर एसपी अमितेश कुमार के निर्देश पर सघन वाहन चेकिग अभियान चलाया गया। जिससे वाहन मालिकों, चालकों में हड़कंप मचा रहा। इस दौरान जिन वाहन चालकों के पास कागजात नहीं थे

loksabha election banner

उनसे जुर्माना वसूला गया। बिना हेलमेट के बाइक चालकों से भी जुर्माने वसूले गए। चार पहिया वाहनों के डिक्की चेक किए गए।

जबकि एसडीओ अमन कुमार सुमन के निर्देशानुसार अपर एसडीओ चंद्रकिशोर सिंह के नेतृत्व में मास्क चेकिग अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना मास्क पहने लोगों से जुर्माने वसूले गए। अपर एसडीओ ने कहा कि बिना मास्क बाहर निकलने पर कार्रवाई होगी। सभी मास्क लगाएं और शारीरिक दूरी का पालन करें। लगातार अभियान चलता रहेगा।

------- सघन वाहन चेकिग से हड़कंप संवाद सूत्र, परबत्ता (खगड़िया): विभिन्न थाना क्षेत्रों की पुलिस ने सघन वाहन चेकिग अभियान चलाया। इस दौरान पसराहा पुलिस ने थाना अध्यक्ष अमलेश कुमार के नेतृत्व में वाहन चेकिग अभियान चलाया। वाहनों को रोककर कागजातों की जांच की गई। जिसमें दो वाहनों में कागजात की कमियां पाई गई। प्रत्येक वाहन चालक से एक-एक हजार रुपये फाइन किए गए। वहीं भरतखंड ओपी पुलिस ने ओपी प्रभारी आशुतोष कुमार योगेश के नेतृत्व में वाहन चेकिग अभियान चलाया। पुलिस ने दो वाहन चालकों से दो हजार रुपये फाइन किया। परबत्ता पुलिस ने थानाध्यक्ष संजय कुमार विश्वास के नेतृत्व में वाहन चेकिग अभियान चलाया। एक वाहन चालक से एक हजार रुपये फाइन किया। जबकि मड़ैया ओपी प्रभारी रतेश कुमार रतन के नेतृत्व में पुलिस ने वाहन चेकिग अभियान चलाया। तीन वाहनों में कागजात की कमी को देखते हुए फाइन किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.