Move to Jagran APP

खरीफ महोत्सव में किसानों को सिखाए गए खेती के गुर

खगड़िया। प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित कृषि भवन में शुक्रवार को प्रखंड स्तरीय एक दिवसीय खरीफ

By JagranEdited By: Published: Fri, 25 May 2018 09:06 PM (IST)Updated: Fri, 25 May 2018 09:06 PM (IST)
खरीफ महोत्सव में किसानों को सिखाए गए खेती के गुर
खरीफ महोत्सव में किसानों को सिखाए गए खेती के गुर

खगड़िया।

loksabha election banner

प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित कृषि भवन में शुक्रवार को प्रखंड स्तरीय एक दिवसीय खरीफ महाभियान सह महोत्सव का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष मनीषा देवी, पूर्व प्रमुख नरेश प्रसाद बादल, प्रखंड कृषि पदाधिकारी संजय कुमार चौधरी आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। मौके पर कृषि वैज्ञानिक मनोज कुमार ने किसानों को कई महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने किसानों को मौसम के बदलते परिवेश में धान की बुआई के बारे में विस्तृत जानकारी दी। वहीं उन्होंने श्रीविधि से धान की बुआई के बारे में भी किसानों को बताया। साथ ही कहा कि वैज्ञानिक ढंग से संकर धान की खेती करने से कम लागत में अधिक पैदावार किया जा सकता है। उत्पादन अधिक होगा तो किसान को अच्छी आय हो सकेगी। इसी तरह बीएओ संजय कुमार चौधरी ने किसानों को जीरो टीलेज से धान की खेती करने के गुर बताए। उन्होंने कहा कि पैडी ट्रांसप्लांटर विधि से भी धान की यांत्रिक रोपाई कर किसान बेहतर उत्पादन कर सकते हैं। उन्होंने किसानों को दलहन में अरहर, उड़द, तिल की खेती के बारे में भी बताया। इसके अलावा भी किसानों को कई जानकारी दी गई। मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी दिनकर प्रसाद ¨सह, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी राजकुमार ¨सह, प्रखंड उद्यान पदाधिकारी संजय कुमार, आत्मा प्रखंड अध्यक्ष सिकंदर यादव, कृषि समन्यवक बच्चन कुमार, रामपाल, रंजीत कुमार, प्रेमप्रकाश, राजीव व संजय कुमार, कृषि सलाहकारों में अमृतेश कुमार, पंकज मणि, हरिनंदन कुमार, अर¨वद कुमार, अर¨वद रंगीला समेत दर्जनों किसान मौजूद थे।

=== ==


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.