अन्ना ने चावल-दाल और आलू-गोभी की सब्जी खाई
संवाद सूत्र, खगड़िया: शनिवार की दोपहर तीन बजे के आसपास अन्ना हजारे जिला अतिथि गृह पहुंचे
संवाद सूत्र, खगड़िया: शनिवार की दोपहर तीन बजे के आसपास अन्ना हजारे
जिला अतिथि गृह पहुंचे। जहां वे सवा घंटे के आसपास रहे। यहां उन्होंने भोजन किया। भोजन में उन्होंने चावल, दाल, आलू-गोभी और परवल की सब्जी के साथ-साथ सलाद और पापड़ लिया।
अन्ना हजारे के सहयोगी आगरा के सूबेदार मेजर राजेन्द्र ¨सह ने कहा कि लगातार छह घंटे सफर कर आये हैं। भोजन के बाद अन्ना ने कुछ देर आराम किया और फिर 4.20 में सभा स्थल की ओर निकल गए। सभा स्थल पर प्रस्थान करने से पूर्व अन्ना हजारे ने कहा कि हम संगठित होंगे, लड़ाई लड़ेंगे। कहा, आंदोलन संविधान में दिया गया अधिकार है। अन्याय सहन नहीं करेंगे। अन्ना ने कहा कि जनता मालिक है। बोले, जनता को जागृत करने खगड़िया आए हैं।
मौके पर दशरथ कुमार शर्मा, दिल्ली के ई. शशिकांत, मुजफ्फरपुर के अशोक कुमार झा, संजय सिसोदिया समेत खगड़िया के सामाजिक कार्यकर्ता प्रफुल्ल चन्द्र घोष, गौतम गुप्ता, पूर्व मुखिया सुजय यादव आदि मौजूद थे। मौके पर नारा लगे अन्ना हजारे तुम संघर्ष करो, हम तुम्हारे साथ हैं।
=== ==