सड़क दुर्घटना में मौत
खगड़िया। पसराहा थाना क्षेत्र के एनएच-31 पितौंझिया ढाला व पेट्रोल पंप के बीच सड़क दुर्घटना में नयागांव, परबत्ता निवासी अशोक ¨सह (60) की मौत हो गई।
By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Sep 2018 06:38 PM (IST)Updated: Sat, 22 Sep 2018 06:38 PM (IST)
खगड़िया। पसराहा थाना क्षेत्र के एनएच-31 पितौंझिया ढाला व पेट्रोल पंप के बीच सड़क दुर्घटना में नयागांव, परबत्ता निवासी अशोक ¨सह (60) की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को अशोक ¨सह अपनी मोटरसाइकिल से घर वापस लौट रहे थे। एनएच 31 पर पेट्रोल पंप व पितौंझिया ढाला के बीच अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल में ठोकर मार दी। अशोक ¨सह मोटरसाइकिल से गिर पड़े और घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खगड़िया भेज दिया। थानाध्यक्ष आशीष कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि टक्कर किस वाहन से हुई इसका पता नहीं चला है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें